खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के किसानों को खेती की तैयारी से लेकर फसलों के रखरखाव तक आधुनिक उद्यानिकी की पूरी जानकारी दी गई। शासकीय उद्यान रोपणी कोपाबेड़ा में आज मंगलवार काे समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम के तहत उन्हें विस्तार से समझाया गया। यह कार्यक्रम निजी कंपनियों के परियोजना के तहत चलाया गया। कार्यक्रम में कोंडागांव के ग्राम बम्हनी और तोतर के 30 आदिवासी किसानों ने हिस्सा लिया। किसानों को व्यावहारिक जानकारी देने के लिए रोपणी का भ्रमण कराया गया। रोपणी प्रभारी लोकेश्वर प्रसाद ने किसानों को कृषि वानिकी के बारे में विस्तार से बताया।
प्रशिक्षण में खेती की तैयारी, पौधों की रोपाई की दूरी और बागवानी फसलों के रखरखाव की जानकारी दी गई। साथ ही किसानों को सरकारी योजनाओं से भी अवगत कराया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक खेती से जोड़ना और प्रति इकाई क्षेत्र से अधिक लाभ कमाने में मदद करना था। अंबुजा फाउंडेशन की ओर से नेहा कुशवाहा और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
Trending
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री

