खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। कच्चे चौकी अंतर्गत माइंस गेट के निकट तीन लोगों ने ठीक से वाहन नही चलाने की बात को लेकर एक ट्रक चालक की बेदम पिटाई कर दी। आरोपियों में एक ने पूर्व में एक हत्या करने की बात कहते हुए ट्रक चालक का भी मर्डर करने धमकी दी। पीड़ित चालक ने पुलिस थाने में तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया है। पुलिस मामले में अपराध पंजीबद्ध कर जांच कर रही है।
पीड़ित चालक नोहेंद्र कुमार तितराम निवासी ग्राम परसाडीह जिला बालोद ने बताया कि अपने ट्रक से सीमेंट को प्लांट में खाली कर कच्चा माल लोड करने माइंस की ओर जा रहा था। कच्चे माइंस के गेट नंबर एक के पास पहुंचा था और ट्रक को पार्किंग में लगाने वाला था, तभी शाम 7 बजे दफईपारा की ओर से आ रहे बाइक सवार अकबर कचलाम, सुरेन्द्र देवांगन व एक अन्य व्यक्ति मुझे देखकर गाडी कैसे चलाते हो कहते हुए गाली गलौच करने लगे। गाली गलौच करने मना किया तो तीनों ने मुक्का व लात से मारपीट करना शुरू कर दिया। अकबर कचलाम ने कहा मैं एक मर्डर कर चुका हूं। जान से मारने की धमकी देते मेरा गला दबा दिया। पुलिस आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
Trending
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल

