नई दिल्ली। सोहम शाह हर बार अपनी एक्टिंग से लोगों को इंप्रेस कर देते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। उनकी फिल्म क्रेजी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सस्पेंस थ्रिलर क्रेजी को पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं मगर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पा रही है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। किसी भी फिल्म के हिट होने के लिए उसका अच्छा कलेक्शन करना बहुत जरुरी होता है। मगर क्रेजी लोगों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब साबित नहीं हो रही है। वीकेंड पर फिल्म ने ठीक कमाई की थी मगर मंडे को इसका बुरा हाल हो गया है।
सोहम शाह की फिल्म 20 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई है। इसने अभी तक बजट के आधे की भी कमाई नहीं की है। अगर ये कलेक्शन ऐसा ही रहा तो फिल्म इस हफ्ते के खत्म होने तक सिनेमाघरों को टाटा बाय-बाय कर देगी।
चौथे दिन किया इतना कलेक्शन
क्रेजी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने चौथे दिन सिर्फ 75 लाख का कलेक्शन किया है। फिल्म की कमाई करोड़ों से घटकर लाखों में पहुंच गई है। फिल्म ने पहले दिन 1 करोड़, दूसरे दिन 1.35 करोड़ और तीसरे दिन 1.4 करोड़ का कलेक्शन किया था। जिसके बाद अब क्रेजी का टोटल कलेक्शन 4.50 करोड़ हो गया है।
आईएमडीबी से मिली शानदार रेटिंग
क्रेजी की खास बात ये है कि इस फिल्म को IMDB ने 9 रेटिंग दी है। जो अपने आप में ही एक बड़ी बात है। बहुत ही कम फिल्में होती हैं जिन्हें इतनी शानदार रेटिंग मिलती है। अब फिल्म की कमाई बढ़ाने के लिए मेकर्स ने एक टिकट पर एक टिकट फ्री का ऑफर दिया है। ताकि लोग फिल्म को देखने आ सकें।
ये है कहानी
फिल्म की कहानी की बात करें तो ये एक पिता की कहानी है जो अपनी बेटी को सिर्फ इसलिए छोड़ देता है कि वो फिजिकली और मेंटली फिट नहीं है। जब उसकी बेटी किडनैप हो जाती है तो उसकी जिंदगी में क्या उतार-चढ़ाव आते हैं ये दिखाया गया है।
Trending
- मुंगेली में ‘ऑपरेशन बाज’ का बड़ा प्रहार: 22 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
- नो टॉलरेंस’ मोड पर प्रशासन, कलेक्टर की दो टूक- भीषण गर्मी में एक बूंद पानी की बर्बादी भी होगी भारी
- डाक विभाग ने चार मार्गों में किया आरटीएन सेवा का शुभारंभ
- जांजगीर-चांपा: कलेक्टर के जनदर्शन में उमड़ी भीड़, 105 आवेदकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश
- ऐतिहासिक मोड़: अंतिम कमांडर हेमला विज्जा के सरेंडर की तैयारी, क्या नक्सल मुक्त होगा बीजापुर?
- जनदर्शन में उमड़ा जनसैलाब; कलेक्टर ने ‘ऑन द स्पॉट’ दिए अवैध कब्जे और पेंशन शिकायतों के निराकरण के निर्देश
- 31 मई तक संपत्तिकर का एकमुश्त भुगतान करने पर मिलेगी 6.25 प्रतिशत की छूट
- 115 किलो गांजा के साथ कार सवार 2 आराेपित गिरफ्तार

