खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। मानिकपुर चौकी के बुधवारी मुख्य मार्ग पर मारपीट की घटना सामने आई, जहां साइड देने के नाम पर ई-रिक्शा की चालिका और एक्टिवा सवार के बीच जमकर मारपीट हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि इस मामले में शिकायत के बाद मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
ई-रिक्शा चालिका सोनिया ने बताया कि वह ई रिक्शा चलाती है। वह सवारी छोड़कर घर वापस जा रही थी, इस दौरान सामने से आ रहा एक्टिवा सवार युवक ने उसके साथ बदतमीजी की। उसके बाद गाली गलौज करते हुए मारपीट की घटना को अंजाम दिया। किसी तरह वह लोगों से मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन कोई सामने नहीं आया। युवक ने उसके साथ मारपीट की। इस घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। इसकी शिकायत उसने मानिकपुर चौकी पुलिस से की है।
इस घटना के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाला युवक मानिकपुर क्षेत्र का रहने वाला है, जो आटा चक्की में अपने पिता के साथ काम करता है। मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच कार्रवाई जारी है। मारपीट कब कैसे और किन परिस्थिति में हुई है, यह जांच का विषय है। इस घटना के बाद ई-रिक्शा चालकों में भारी आक्रोश है।
Trending
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल

