खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज छठवां दिन महत्वपूर्ण रहेगा, जहां खाद्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़े प्रश्नों को लेकर मंत्री सदन में घिर सकते हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कुछ पत्रों को सदन के पटल पर रखेंगे। इसके अलावा, सदन में दो ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी रखे जाएंगे। बीजेपी विधायक गजेंद्र यादव दुर्ग में निर्मित व्यावसायिक परिसरों के आवंटन को लेकर उप मुख्यमंत्री नगरीय निकाय विभाग का ध्यान आकर्षित करेंगे।
विधायक लखेश्वर बघेल बस्तर जिले के कोसरटेडा डैम से प्रभावित किसानों को 5 एकड़ भूमि, आवासीय प्लॉट और नौकरी नहीं मिलने के मुद्दे पर जल संसाधन मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे। इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत लोक लेखा समिति के पहले से 27वें तक के प्रतिवेदन सदन में प्रस्तुत करेंगे। वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्यय पर सामान्य चर्चा भी सदन में की जाएगी।
Trending
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री

