खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा व छत्तीसगढ़ राज्य सर्व शासकीय सेवक अधिकारी कर्मचारी पदोन्नति संघर्ष मोर्चा ने संयुक्त रूप से स्कूल शिक्षा विभाग के अधीन काम कर रहे हजारों नियमित व्याख्याता व प्रधान अध्यापकों की प्राचार्य के पद पर पदोन्नति की मांग उठाई है।
बीते 11 सालों से 3500 से ज्यादा हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी स्कूलों में प्राचार्य के खाली पदों पर पात्रता रखने वाले नियमित प्राचार्य व प्रधान अध्यापकों की अब तक पदोन्नति नहीं हुई है। ऐसे में प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा के प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर 25 मार्च से पहले पदोन्नति आदेश जारी करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि हर महीने सैकड़ों की संख्या में वरिष्ठ व्याख्याता व प्रधान अध्यापक सेवानिवृत्त हो रहे हैं। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला सहसंयोजक लोकेश गायकवाड़ ने बताया कि बीते तीन महीनों में 300 से ज्यादा व्याख्याता व प्रधान अध्यापक बिना पदोन्नति के सेवानिवृत्त हो चुके हैं। 35 साल से ज्यादा सेवा पूरी करने और प्राचार्य पद का वेतन पाने के बावजूद वे व्याख्याता व प्रधान अध्यापक पद से ही सेवानिवृत्ति पर चले जा रहे हैं।
Trending
- रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात
- छत्तीसगढ़ पर मंडराया साइक्लोन ‘अकवान’ का खतरा: 20 से 25 नवंबर तक बारिश का दौर, धान खरीदी पर बढ़ी चिंता
- भारत मंडपम में आज गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन

