खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के डराजगुडेम के जंगल में हुई मुठभेड़ में मारे गयें नक्सलियों की शिनाख्तगी पामेड़ एरिया कमेटी में सक्रिय महिला नक्सली सोड़ी लिंगे एसीएम कैडर एवं पुरूष माओवादी पोड़ियाम हड़मा एसीएम कैडर के रूप में हुई। मारे गयें नक्सलियों पर कुल 10 लाख का ईनाम घाेषित था। मारे गये नक्सलियाें के शव के साथ 1 नग बीजीएल लांचर, 1 नग 12 बोर रायफल सहित बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, नक्सल साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामान बरामद किया गया है
पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण चव्हाण द्वारा बताया गया कि नक्सल विरोधी सर्च अभियान में सुकमा डीआरजी एवं 203 काेबरा की संयुक्त पार्टी शीर्ष नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर गुंडराजगुड़ेम क्षेत्र में रवाना हुई थी। अभियान के दौरान गुंडराजगुडेम के मध्य जंगल पहाड़ में सुकमा डीआरजी टीम एवं नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई, जो रूक-रूक कर चलती रही। *मुठभेड़ समाप्ति उपरांत सभी टीमों द्वारा सर्च करने पर 2 (1 महिला, 1 पुरूष) हार्डकोर नक्सलियों 1. सोड़ी लिंगे एसीएम (एरिया पडियारो पोल्लो अध्यक्ष) निवासी पश्चिम बस्तर बीजापुर क्षेत्र, ईनामी 05 लाख। 2. पोड़ियाम हड़मा एसीएम (जनताना सरकार अध्यक्ष)निवासी पश्चिम बस्तर बीजापुर, ईनामी 5 लाख का शव हथियार व नक्सल सामग्री सहित बरामद हुआ।
बरामद हथियार व नक्सल अन्य सामग्री का विवरण – 1. 1 नग बीजीएल लांचर, 2. 1 नग 12 बोर बंदूक, 3. 5 नग बीजीएल सेल, 4. 5 नग 12 बोर रायफल के जिंदा राउंड, 5. 1 नग वायरलेस सेट, 6. 4 नग बीजीएल कॉटीज, 7. भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, नक्सल साहित्य, दैनिक उपयोगी सामान बरामद।
सुन्दरराज पी. पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज द्वारा बताया गया कि बस्तर पुलिस एवं क्षेत्र में तैनात डीआरजी, बस्तर फाईटर, एसटीएफ, सीएफ द्वारा लोकतंत्र की रक्षा व क्षेत्र की शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु पूर्ण कर्तव्यपरायणता के साथ अपनी जान की परवाह न करते हुये लगातार कार्य किया जा रहा है। आने वाले दिनों में इस दिशा में हमारा संकल्प, प्रयास और भी ज्यादा मजबूत होगा।
Trending
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल

