खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय के शहरी इशाकाें के बाद अब चोरों ने शहर से सटे ग्रामीण इलाकाें में भी आतंक मचाना शुरू कर दिया है.। बीते कल शनिवार को अज्ञात चोर पंडरीपानी निवासी मनीराम ठाकुर के घर से लाखों रुपये के कीमती जेवरातों के साथ लाखों रुपये नगद की चाेरी काे अंजाम देकर फरार हो गये। चाेरी की वारदात के बाद इस मामले को लेकर पीड़ित ने आज रविवार काे थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
मिली जानकारी के अनुसार बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर से सटे परपा थाना क्षेत्र के पंडरीपानी निवासी मनीराम ठाकुर पेशे से टेंट और कैटरिंग का काम करता है। बीते कल शनिवार काे मनीराम अपने किसी निजी काम से घर में ताला लगाकर चला गया, बताया गया है कि इस दौरान मनीराम का परिवार घर में मौजूद नही था। इसके बाद मनीराम अपने घर वापस पहुंचने पर उसने देखा कि उसके घर में लगा ताला टूटा हुआ था। इसके बाद मनीराम अपने घर के अंदर पहुंचा तो उसने देखा कि किसी अज्ञात चोर ने उसके घर में रखे अलमारी को तोड़कर उसमें रखा 1 लाख 40 हजार रुपये नगद और लगभग 1 लाख रुपये के कीमती सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिया है। मनीराम ने इस चाेरी की वारदात को लेकर परपा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाया.है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विदित हो कि इससे पहले बीते दिनों ही चोरों ने शहर के सनसिटी और उसके पास स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के दो सुने घरों को अपना निशाना बनाया था। चोरों ने यहां से लाखों रुपये के कीमती जेवरातों और नगद पर अपना हाथ साफ कर दिया था। पुलिस ने इन दोनों मामलों में से एक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है वहीं अन्य आरोपी अभी भी फरार है। हालांकि पुलिस ने फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।
Trending
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल

