खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम उड़गन के सतनामी मोहल्ले में जमीन विवाद के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान खेमाराम बंजारे (26) के रूप में हुई है, जो चार बच्चों का पिता था। बताया जा रहा है कि गांव के ही मुकेश अंचल, श्याम अंचल, लक्ष्मण अंचल और सीता अंचल के साथ रास्ते को लेकर पुराना विवाद चल रहा था।
रविवार को मृतक के घर के बाजू में जाने वाले रास्ते को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने खेमाराम पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। खून से लथपथ खेमाराम को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। चार छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाने से पूरे गांव में गमगीन माहौल है।
Trending
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल

