खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में बर्थडे सेलिब्रेट करने की बात कहकर निकली छात्रा का शव मिला है। छात्रा ने 11वीं मंजिल से छलांग लगा दी है, या फिर हादसा है इसकी जांच की जा रही है। घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र के ऐश्वर्या अंपायर की बतायी जा रही है। छात्रा की पहचान अहाना जैन तक्षशिला लाइब्रेरी में पढ़ाई करती थी।
मिली जानकारी के मुताबिक मरने वाली छात्रा का नाम अहाना जैन है, जो कक्षा 12वीं की छात्रा थी। वह डीडी नगर इलाके में रहती थी। वह घर से यह कहकर निकली थी कि सहेली की बर्थडे पार्टी में जा रही है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा था, आत्महत्या थी या किसी ने उसे धक्का दिया।
दरअसल, शनिवार दोपहर ढाई बजे घर से निकली थी। वह करीब 2 घंटे सहेली के साथ रही, फिर वहां से चली गई। बर्थडे मनाने के बाद जब छात्रा देर तक घर नहीं लौटी तो कारोबारी पिता मनोज जैन ने डीडीनगर थाने में छात्रा की गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई थी।
इसी बीच करीब रात सवा 8 बजे पुलिस को सूचना मिली कि ऐश्वर्या अंपायर सोसाइटी की बिल्डिंग के नीचे एक लड़की खून से सनी पड़ी हुई है। आसपास के लोगों ने उठाकर तुरंत अंबेडकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।
तेलीबांधा टीआई नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बिल्डिंग के 11वें माले की छत की बाउंड्रीवॉल से कई समान मिले हैं। इसमें इयरफोन, आईफोन, चश्मा और एक जोड़ी चप्पल मिली है। पुलिस को आशंका है कि यह सभी सामान उसी लड़की के हैं।
मृतिका के पास से एक पर्ची भी मिली है, जो लाइब्रेरी के फीस पेमेंट की है। साथ ही ऐश्वर्या अंपायर सोसाइटी से छात्रा की स्कूटी भी मिली है, जिसमें गिफ्ट रखा हुआ मिला है।
तेलीबांधा टीआई नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। छात्रा सोसाइटी में किससे मिलने आई थी, वह कौन सी मंजिल पर गई थी। पर जांच की जा रही है।
साथ ही सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि यह हादसा था, आत्महत्या या किसी ने उसे धक्का दिया। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
Trending
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल

