खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्ग मार्गदर्शन में आज शनिवार को बस्तर जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारी की उपस्थिति में क्राइम मीटिंग आयोजित किया गया, जिसमें शासकीय अधिवक्ता को भी सम्मिलत किया गया। इस मीटिंग का मुख्य उद्देश्य लंबित अपराध, शिकायत, मर्ग, गुम इंसान सीसीटीएनएस की जानकारी, किराएदारों की सूची, थाने में दर्ज मुसाफिर की सूची तथा पूर्व में ली गई क्राइम मीटिंग से आज दिनांक तक अपराध,मर्ग, शिकायत, गुम इंसान, निकाल किये गये मामलो की तुलनात्मक जानकारी इत्यादि की समीक्षा की गई। इसी के साथ साथ अभियुक्त के खिलाफ अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में दाखिल करने के दौरान विवेचना में की गई त्रुटियां जिससे अभियुक्त कोर्ट से रिहा हो जाते है। अभियुक्तो को सजा नही मिल पाती है, इस विषय पर विवेचना में होने वाली कमियो पर शासकीय अधिवक्ताओ के माध्यम से विस्तार में सलाह मशविरा किया गया है। तथा शहर के अपराधियों,बदमाशों, लिस्टेड गुंडा और नशे पर जीरो टाॅलरेंस पर कार्यवाही करने के लिए निर्देषित किया गया।
पुलिस अधीक्षक,शलभ कुमार सिन्हा के द्वारा गश्त के दौरान जांच बढ़ाने, अपराध के हिसाब से चिन्हित सेंसिटिव जगहों पर लगातार पेट्रोलिंग करने, जरूरत पड़ने पर लोगों के साथ मीटिंग भी करने एवं सामुदायिक पुलिसिंग बढ़ाने, साइबर जागरुकता एवं यातायात जागरूकता पर ज्यादा से ज्यादा कार्य करने, यातायात माह के दृष्टिगत गांव-गांव तक यातायात जागरूकता कार्यक्रम चलाने सड़क दुर्घटना कम करने हेतु अधिक से अधिक प्रयास करने हेतु जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियो को आवश्यक निर्देश दिए गये, साथ ही आगामी होली के त्याेहार को लेकर थानों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। इस दाैरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग ,नगर पुलिस अधीक्षक उदित पुष्कर ,आईपीएस आकाश श्रीमाल, प्रशिक्षु आईपीएस गगन कुमार सभी एसडीपीओपी, थाना प्रभारी गण एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Trending
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल

