खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के अंतिम चरण 23 फरवरी को ओरछा विकासखंड के 36 ग्राम पंचायतों में निर्वाचन कराया जाएगा जिसके लिए सभी तैयारियां पूर्णं कर लिया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिष्ठा ममगाईं ने जानकारी दी है कि ओरछा विकासखण्ड में 37 मतदान केन्द्र बनाया गया है, जिसमें से 31 मतदान केन्द्र को शिप्टिंग किया गया है।
ओरछा विकासखण्ड में 21 हजार 437 मतदाता है, जिसमें पुरूष मतदाता 10 हजार 629 और महिला मतदाता 10 हजार 808 अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने जनकारी देते हुए कहा कि मतदान दलों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए 10 सेक्टर बनाए गए है, जिसमें रिजर्व सहित 48 मतदान दल बनाया गया है।
दो अति संवेदनशील क्षेत्र के कस्तुरमेटा और मोहंदी मतदान केन्दों के लिए पुलिस लाईन से मतदान दलों को हेलीकॉप्टर से रवाना किया गया। रिटर्निंग ऑफिसर ने जानकारी देते हुए बताया कि पंच पद के 393 में से 358 निर्विरोध निर्वाचित हुए है, 35 पंच पद के लिए मतदान कराया जाएगा। इसी प्रकार सरपंच के 36 पदों में से 13 निर्विरोध निर्वाचित हुए है, 23 पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। जनपद सदस्य के लिए 11 पद के लिए और जिला पंचायत सदस्य के लिए 3 पदों के मतदान कराया जाएगा। निर्वाचन 23 फरवरी को प्रातः 6.45 बजे से दोपहर दो बजे तक संपन्न कराया जाएगा।
Trending
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी
- बॉक्स ऑफिस पर ‘रावण’ का ऐतिहासिक प्रहार: यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने 15 दिनों में तोड़ा ‘KGF 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 1,547 करोड़ के पार
- सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान
- साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका
- रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात
- छत्तीसगढ़ पर मंडराया साइक्लोन ‘अकवान’ का खतरा: 20 से 25 नवंबर तक बारिश का दौर, धान खरीदी पर बढ़ी चिंता

