नई दिल्ली। विक्की कौशल की ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर तबाही माच रही है। इस फिल्म का क्रेज दर्शको के सिर चढ़कर बोल रहा है और इसी के साथ ये हर रोज भरभरकर कमाई कर रही है। साल 2025 की पहली हिट फिल्म बन चुकी ‘छावा’ का दुनियाभर में भी गदर देखा जा रहा है। इस फिल्म ने रिलीज के एक हफ्ते में वर्ल्डवाइड भी शानदार कमाई कर ली है और अजय देवनग की सिंगम अगेन के रिकॉर्ड को धूल चटा दी है।
‘छावा’ने वर्ल्डवाइड कितनी कर दी कमाई?
‘छावा’ के साथ, बॉलीवुड को आखिरकार 2025 की अब तक की सबसे बड़ी हिट मिल गई है। विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर यह फिल्म 14 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसे क्रिटिक्स से मिक्स्ड रिव्यू मिला था लेकिन इस फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म में छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार में जान फूंकने के लिए विक्की की खूब तारीफ हो रही है। देश ही नहीं दुनियाभर में लोग ऐतिहासिक ड्रामा के हर हिस्से को को एंजॉय कर रहे हैं और उसकी सराहना कर रहे हैं। दर्शकों का प्यार बॉक्स ऑफिस आंकड़ों में झलक रहा और वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने रिलीज के एक हफ्ते में 270 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। ये फिल्म अब दुनिया भर में 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने से इंचभर दूर है। उम्मीद है की वीकेंड़ रर फिल्म ये मील का पत्थर पार कर लेगी।
भारत में कितना किया कलेक्शन
‘छावा’ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी तूफान की स्पीड से कमाई कर रही है। फिल्म ने अपने 130 करोड़ के बजट को तो महज चार दिन में ही वसूल लिया था अब ये मोटा मुनाफा कमा रही है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के आंकड़ो के मुताबिक 31 करोड़ से खाता खोलने वाली इस फिल्म ने भारत में 7वें दिन 22 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ ‘छावा’ का एक हफ्ते का कलेक्शन 219.75 करोड़ रुपये हो गया है।
2025 की बनी पहली हिट फिल्म
बता दें कि लक्ष्मण उटेकर निर्देशित ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा 130 करोड़ रुपये के बजट में बनाई गई है और ये 2025 की पहली बड़ी हिट फिल्म बन गई है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह घरेलू स्तर पर 300 करोड़ रुपये की कमाई करती है या नहीं। फिल्म में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना के अलावा अक्षय खन्ना, विनीत कुमार सिंह, आशुतोष राणा और दिव्या दत्ता ने भी अहम रोल प्ले किया है।
Trending
- मुंगेली में ‘ऑपरेशन बाज’ का बड़ा प्रहार: 22 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
- नो टॉलरेंस’ मोड पर प्रशासन, कलेक्टर की दो टूक- भीषण गर्मी में एक बूंद पानी की बर्बादी भी होगी भारी
- डाक विभाग ने चार मार्गों में किया आरटीएन सेवा का शुभारंभ
- जांजगीर-चांपा: कलेक्टर के जनदर्शन में उमड़ी भीड़, 105 आवेदकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश
- ऐतिहासिक मोड़: अंतिम कमांडर हेमला विज्जा के सरेंडर की तैयारी, क्या नक्सल मुक्त होगा बीजापुर?
- जनदर्शन में उमड़ा जनसैलाब; कलेक्टर ने ‘ऑन द स्पॉट’ दिए अवैध कब्जे और पेंशन शिकायतों के निराकरण के निर्देश
- 31 मई तक संपत्तिकर का एकमुश्त भुगतान करने पर मिलेगी 6.25 प्रतिशत की छूट
- 115 किलो गांजा के साथ कार सवार 2 आराेपित गिरफ्तार

