नई दिल्ली। बॉबी देओल की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ‘आश्रम 3 पार्ट 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फुल एंटरटेनमेंट और ड्रामा से भरपूर इस क्राइम-थ्रिलर सीरीज को देखने के लिए दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच मेकर्स ने ‘आश्रम 3 पार्ट 2’ का ट्रेलर रिलीज करते हुए सीरीज की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है।
‘आश्रम 3 पार्ट 2’ इसी महीने आपकी स्क्रीन्स पर दस्तक देने जा रही है। बॉबी देओल स्टारर ये वेब सीरीज 27 फरवरी को रिलीज होगी। ‘आश्रम 3 पार्ट 2’ को आप अमेजन एमएक्स प्लेयर पर एंजॉय कर सकते हैं। बॉबी देओल ने सीरीज का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा है- जपनाम! आपके सब्र का लड्डू ला रहा हूं, 27 फरवरी को। एक बदनाम आश्रम सीजन 3 पार्ट 2, एमएक्स प्लेयर पर 27 फरवरी को रिलीज होगा।
कैसा है ट्रेलर?
बॉबी देओल की वेब सीरीज ‘आश्रम 3 पार्ट 2’ के ट्रेलर के बारे में बात करें तो इस बार अदिति पोहानकर का पहले से ज्यादा बागी अवतार देखने को मिला है। अदिति पोहानकर एक बार फिर पम्मी बनकर अपने साथ हुए अन्याय का बदला लेगी। इस बार वे अपने बदले के लिए भोपा स्वामी का इस्तेमाल उठाएगी। वहीं पम्मी के हुस्न के जाल में फंसकर भोपा भी बाबा निराला का विरोधी बन जाएगा। हालांकि इस सीजन में पम्मी का बदला पूरा होगा या नहीं ये तो सीरीज देखकर ही पता चलेगा।
‘आश्रम 3 पार्ट 2’ की स्टार कास्ट
‘आश्रम 3 पार्ट 2’ को प्रकाश झा ने डायरेक्ट किया है। सीरीज में बॉबी देओल के साथ अदिति पोहनकर, चंदन रॉय सान्याल, दर्शन कुमार, विक्रम कोचर, अनुप्रिया गोयनका, त्रिधा चौधरी, राजीव सिद्धार्थ और ईशा गुप्ता अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
Trending
- मुंगेली में ‘ऑपरेशन बाज’ का बड़ा प्रहार: 22 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
- नो टॉलरेंस’ मोड पर प्रशासन, कलेक्टर की दो टूक- भीषण गर्मी में एक बूंद पानी की बर्बादी भी होगी भारी
- डाक विभाग ने चार मार्गों में किया आरटीएन सेवा का शुभारंभ
- जांजगीर-चांपा: कलेक्टर के जनदर्शन में उमड़ी भीड़, 105 आवेदकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश
- ऐतिहासिक मोड़: अंतिम कमांडर हेमला विज्जा के सरेंडर की तैयारी, क्या नक्सल मुक्त होगा बीजापुर?
- जनदर्शन में उमड़ा जनसैलाब; कलेक्टर ने ‘ऑन द स्पॉट’ दिए अवैध कब्जे और पेंशन शिकायतों के निराकरण के निर्देश
- 31 मई तक संपत्तिकर का एकमुश्त भुगतान करने पर मिलेगी 6.25 प्रतिशत की छूट
- 115 किलो गांजा के साथ कार सवार 2 आराेपित गिरफ्तार

