खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में नक्सली उपस्थित की आसूचना थाना कोंटा से जिला बल का बल एवं कैम्प मुरलीगुड़ा से जी/228 वाहिनी सीआरपीएफ बल की संयुक्त पार्टी ग्राम बेलपोच्चा की ओर सर्चिंग अभीयान पर रवाना हुए थे।अभियान के दौरान के ग्राम बेलपोच्चा के पास 1 संदिग्ध युवक को पकड़ा गया पुछताछ करने पर अपना नाम मुचाकी देवा पिता मुचाकी हुंगा उम्र 18 वर्ष साकिन बेलपोच्चा थाना कोंटा जिला सुकमा का होना तथा नक्सल संगठन में मेहता आरपीसी में मिलिशिया सदस्य के पद पर कार्य करना स्वीकार किया।
पकड़े गये नक्सली आरोपी के निशानदेही पर पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने की नीयत से छूपाकर रखे 4 नग जिलेटिन राड, 4 नग इलेक्ट्रीक डेटोनेटर, करीबन 1.5 मीटर कोर्डेक्स वायर एवं नक्सल पाम्पलेट को बरामद किया गया। गिरफ्तार नक्सली एवं बरामद सामग्री को थाना लाकर नक्सल रिकार्ड की जांच करने पर उक्त आरोपी के विरूद्ध थाना कोंटा मे अपराध क्रमांक 03/2025 धारा 190 बी.एन.एस., 4 (क) विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, विधि विरूद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम-1967 की धारा 13, 23, 38, 39 के तहत पूर्व से प्रकरण पंजीबद्ध है। उपरोक्त प्रकरण में आरोपी मुचाकी देवा के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर आज बुधवार काे विशेष न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड मिलने पर जेल दाखिल किया गया। विदित हो कि उपरोक्त गिरफ्तार नक्सली द्वारा 7 फरवरी 2025 को कोंटा- गोलापल्ली मार्ग में ग्राम बेलपोच्चा के पुलिया के पास सुरक्षाबलों को जान से मारने की मंशा से आईईडी. बम लगाया गया था जिसे सुरक्षाबलों द्वारा सूझबूझ सुरक्षित तरीके से बरामद कर निष्क्रिय किया गया था।
Trending
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात
- छत्तीसगढ़ पर मंडराया साइक्लोन ‘अकवान’ का खतरा: 20 से 25 नवंबर तक बारिश का दौर, धान खरीदी पर बढ़ी चिंता
- भारत मंडपम में आज गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष

