नई दिल्ली। महाकुंभ में तमाम सेलेब्स ने भी आस्था की डुबकी लगाई है। अब तेलुगु सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने भी पत्नी संग महाकुंभ पहुंचकर पवित्र स्नान किया है।
साउथ के सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम भी बीते दिन उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित हो रहे महाकुंभ मेले में पत्नी एना लेझनेवा संग पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भई पत्नी संग त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। इसकी तस्वीरें अब वायरल हो रही हैं।
पवन कल्याण महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के लिए अपनी बीवी एना और बेटे अकीरा नंदन के साथ पहुंचे थे। पवन कल्याण और उनकी पत्नी एना ने पवित्र स्नान करने से पहले गंगा मैया को हाथ जोड़कर नमस्कार किया।
इसके बाद पवन कल्याण ने गंगा मां की आरती भी उतारी। पवन कल्याण की पत्नी ने भी पति संग गंगा मैया की आरती की। विधि विधान से आरती करने के बाद उन्होंने हाथ जो़कर नमन भी किया।
पवन कल्याण ने भी अपने इंस्टा अकाउंट पर महाकुंभ की तस्वीरें शेयर की हैं। एक फोटो में वे पत्नी संग घाट की ओर जाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वे पवित्र स्नान के बाद अपनी पत्नी एना की मांग भरते हुए दिख रहे हैं।
पवित्र डुबकी लगाने के बाद तेलुगु सुपरस्टार ने पत्नी संग बोटिंग भी एंजॉय की। इस फोटो में वे सेल्फी लेते दिख रहे हैं।
Trending
- मुंगेली में ‘ऑपरेशन बाज’ का बड़ा प्रहार: 22 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
- नो टॉलरेंस’ मोड पर प्रशासन, कलेक्टर की दो टूक- भीषण गर्मी में एक बूंद पानी की बर्बादी भी होगी भारी
- डाक विभाग ने चार मार्गों में किया आरटीएन सेवा का शुभारंभ
- जांजगीर-चांपा: कलेक्टर के जनदर्शन में उमड़ी भीड़, 105 आवेदकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश
- ऐतिहासिक मोड़: अंतिम कमांडर हेमला विज्जा के सरेंडर की तैयारी, क्या नक्सल मुक्त होगा बीजापुर?
- जनदर्शन में उमड़ा जनसैलाब; कलेक्टर ने ‘ऑन द स्पॉट’ दिए अवैध कब्जे और पेंशन शिकायतों के निराकरण के निर्देश
- 31 मई तक संपत्तिकर का एकमुश्त भुगतान करने पर मिलेगी 6.25 प्रतिशत की छूट
- 115 किलो गांजा के साथ कार सवार 2 आराेपित गिरफ्तार

