khabarworld24.-रायपुर। सीएम विष्णु देव साय ने नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी को मिली जीत को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है। आज का दिन राजनीति के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा क्योंकि नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी को ऐतिहासिक जीत मिली है। प्रदेश की जनता ने बीजेपी और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और उनकी गारंटी पर विश्वास किया है। हमारी सरकार ने 13 महीनों में जो काम किया है उस पर विश्वास किया है। इसके लिए समस्त जनता को धन्यवाद देते हैं।
मुख्यमंत्री के नाते मैं विश्वास दिलाता हूं कि अटल विश्वास पत्र में जो वादा है, उसे पूरा करेंगे। अटल विश्वास पत्र बहुत सोच समझकर बनाया गया है उसे शत-प्रतिशत हमारी सरकार पूरा करेगी। पिछले नगरी निकाय चुनाव में लोकतंत्र की हत्या की गई थी। मेयर का चुनाव प्रत्यक्ष नहीं कराया गया था। 5 साल में जनता के साथ केवल धोखा देने का काम किया। हम लोगों ने लोकतंत्र को बहाल किया। इससे जनता का विश्वास हमारी प्रति बढ़ा। रायपुर में पिछली बार जो मेयर बन गए थे, इस बार पार्षद का चुनाव हार गए हैं।
साय ने कहा कि सभी 10 नगर निगम जीत रहे हैं। नगर निगम में कांग्रेस साफ हो गई है। 49 नगर पालिका परिषद में 33 में बीजेपी जीत चुकी है। 114 नगर पंचायतों में से 84 में बीजेपी जीत चुकी है। अधिकांश में हमारे लोग आ गए हैं। रायपुर में 15 साल का किला ढह गया है। उन्होंने कहा कि , बीजेपी पर जनता का विश्वास और प्रधानमंत्री पर विश्वास और 13 महीने में हमने जो वादा पूरा किया इन सब से जनता का विश्वास बढ़ा है। जनता को लगा कि डबल के साथ ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी तो और तेजी से विकास होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी जो कहती है वह करती है। हमारी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं होता। यह आप लोगों ने भी देखा है कि जो वादा किया था,उसे पूरा किया है। उसी तरह अटल विकास पत्र में जो वादा किया है, उसे भी पूरा करेंगे। कांग्रेस के पास कोई बहाना नहीं है। अब वह कुछ भी कर ले जनता उन पर विश्वास नहीं करेगी।
Trending
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी

