नई दिल्ली। विक्की कौशल की मच अवेटेड फिल्म छावा आज वैलेंटाइन डे के मौके पर सिनेमाघरों में आ चुकी है। फिल्म देख चुके फैंस की बेसब्री खत्म हुई तो उन फैंस की बेसब्री बढ़ गई जो अभी तक ये फिल्म नहीं देख पाए। ऐसा इसलिए क्योंकि फिल्म को ज्यादातर रिव्यूवर्स ने बहुत अच्छा बताया है।
अब इसी वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में भी बाजी मारती नजर आ रही है। कमाल ये है कि इस साल बॉलीवुड की जितनी भी फिल्में रिलीज हुईं सारी की सारी फ्लॉप हो चुकी हैं। ऐसे में छावा का ओपनिंग डे कलेक्शन देखकर लग रहा है कि बॉलीवुड की ये इस साल की पहली ब्लॉकबस्टर मूवी बन सकती है।
छावा का ओपनिंग डे कलेक्शन
लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म के पहले दिन की कमाई से जुड़ी शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ दिखाई है। सैक्निल्क पर उपलब्ध 10:30 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 31 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। हालांकि, ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं। इनमें फेरबदल हो सकता है।
छावा ने पहले दिन तोड़े 8 फिल्मों के रिकॉर्ड
इस साल की शुरुआत में इमरजेंसी, आजाद रिलीज हुईं। जिनकी पहले दिन की ओपनिंग 2.5 करोड़ और 1.5 करोड़ रही। इसके बाद स्काई फोर्स का ओपनिंग डे कलेक्शन 12.25 करोड़ तो देवा का 5.5 करोड़ रहा। लवयापा और बैडऐस रविकुमार के ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करें तो ये 1.25 करोड़ और 2.75 करोड़ रहा। साउथ में नागा चैतन्य की फिल्म थंडेल ने भी ओपनिंग डे पर 11.5 करोड़ कमाए।
अब इन सभी फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को देखें तो साफ पता चलता है कि छावा ने रिलीज के कुछ ही घंटों में इन सबको पीछे कर दिया है। और आखिर में अजित कुमार की विदामुयार्ची (26 करोड़) रुपये का ओपनिंग डे कलेक्शन भी पीछे छूट गया।
विक्की कौशल की फिल्म छावा की एडवांस बुकिंग की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 17.89 करोड़ की कमाई पहले ही कर चुकी थी।
छावा का बजट और स्टारकास्ट
छावा का डायरेक्शन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। छत्रपति शिवाजी के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित इस फिल्म में विक्की कौशल संभाजी महाराज के किरदार में जान फूंकते नजर आए हैं। अक्षय खन्ना ने औरंगजेब बनकर वाहवाही लूटी है। तो वहीं रश्मिका मंदाना संभाजी की पत्नी के किरदार को जीती नजर आई हैं।
कोई मोई के मुताबिक, 130 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म में विनीत कुमार सिंह और आशुतोष राणा भी अहम रोल में दिखे हैं।
Trending
- मुंगेली में ‘ऑपरेशन बाज’ का बड़ा प्रहार: 22 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
- नो टॉलरेंस’ मोड पर प्रशासन, कलेक्टर की दो टूक- भीषण गर्मी में एक बूंद पानी की बर्बादी भी होगी भारी
- डाक विभाग ने चार मार्गों में किया आरटीएन सेवा का शुभारंभ
- जांजगीर-चांपा: कलेक्टर के जनदर्शन में उमड़ी भीड़, 105 आवेदकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश
- ऐतिहासिक मोड़: अंतिम कमांडर हेमला विज्जा के सरेंडर की तैयारी, क्या नक्सल मुक्त होगा बीजापुर?
- जनदर्शन में उमड़ा जनसैलाब; कलेक्टर ने ‘ऑन द स्पॉट’ दिए अवैध कब्जे और पेंशन शिकायतों के निराकरण के निर्देश
- 31 मई तक संपत्तिकर का एकमुश्त भुगतान करने पर मिलेगी 6.25 प्रतिशत की छूट
- 115 किलो गांजा के साथ कार सवार 2 आराेपित गिरफ्तार

