खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले का घुर नक्सल प्रभावित इलाका पामेड़ में इससे पहले यहं तैनात जवानाें के लिए सभी आश्यक सामग्रीयां सड़क मार्ग से नही पंहुचाई जा सकती थी, इसके लिए हेलीकॉप्टर का उपयाेग किया जाता था। अब सड़क बनने और बस सेवा के शुरू हो जाने से ग्रामीणाें का कठिन सफर खत्म हो चुका है। जवानों और ग्रामीणों के लिए अच्छी बात यह है कि, इस इलाके में मोबाइल कनेक्टिविटी का भी विस्तार हो चुका है, जससे वह अपने परिजनाें से बात कर सकते हैं। बीजापुर से सुबह पामेड़ के लिए जाने वाली बस आवापल्ली, बासागुड़ा, तर्रेम, चिन्नागेल्लूर, गुंडेम कोंडापल्ली जीडपल्ली करवगट्टा और धर्माराम होते हुए पामेड़ पहुंचती है। इस बस में रोजाना बड़ी संख्या में यात्री सफर करने लगे हैं। इन इलाकों में विकास कार्यों के विस्तार के लिए सरकार तो प्रतिबद्ध है ही लेकिन इस इलाके में हो रहे विकास का बड़ा श्रेय यहां तैनात सुरक्षाबलाें के जवानों को जाता है, जो दिन-रात नक्सली इलाके में डटकर स्थानिय लोगों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने में लगे हैं। विदित हाे कि बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर बसे पामेड़ में 50 वर्ष पहले भी इलाके में सड़क थी, लेकिन वाहनों का संचालन नहीं होता था। पड़ाेसी राज्य की सीमा क्षेत्र हाेने से नक्सलियों ने अपनी पैठ बढ़ाई और पूरे इलाके को अपने कब्जे में ले लिया, जिसके बाद दशकाें तक यह इलाका नक्सलियों का काेर इलाका बना रहा, लेकिन सुरक्षा कैंप के स्थापना के बाद हालात अब बदलने लगे हैं।
बीजापुर कलेक्टर संबित मिश्रा ने बताया कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नियद नेलानार के तहत पामेंड़ जैसे संवेदनशील इलाकों में कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराया जा रहा है, और ग्रामीणाें की मंशा अनुरूप विकास कार्यों को गति दी जा रही है। उन्हाेने बताया कि ग्रामीणों के लिए बहुत तेजी से आधार कार्ड, राशन कार्ड बनवाया जा रहा है। इसके अलावा अब गांव में ही राशन दुकानें भी संचालित की जा रही है। जवानों की सुरक्षा में सड़कों का विस्तार किया जा रहा है और लोगों को विकास कार्यों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस इलाके के लिए सबसे बड़ी सौगात यात्री बस सेवा है। अब ग्रामीणों को तेलंगाना से होते हुए अपने गांव पामेड़ पंहुचने का लंबा सफर नही करना पड़ रहा है, अब वे बीजापुर से सीधे पामेड़ पहुंच रहे हैं।
Trending
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी

