खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में एक बार फिर से गिरावट होने वाली है। बीते दिनों प्रदेश के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा है। हालांकि अब मौसम में भी बदलाव हो सकता है। मौसम में बदलाव होने से रात का पारा नीचे जा सकता है। आज गुरुवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री गिरावट होने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान में भी एक से दो डिग्री गिरावट हो सकती है। इसके बाद न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में क्रमिक वृध्दि होने कि संभावना है। इस बीच तापमान में ज्यादा बदलाव होने कि संभावना नहीं है। रात का पारा गिरने से ठंड का असर देखने को मिल सकता है।
मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम है। इससे मौसम शुष्क बना हुआ है। आने वाले दिनों में तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव रहेगा। बीते दिनों प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बालोद और महासमुंद में दर्ज किया गया, यहां तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा।
Trending
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी

