खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। छत्तीसगढ़ की उर्जाधानी से वायरल वीडियो ने सत्ता की गर्मी की ओर इशारा किया है, क्योंकि मामला उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के भाई कौशल देवांगन से जुड़ा है। मंत्री के भाई का एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह एक दम्पति से मारपीट करता हुआ नजर आ रहा है। मारपीट का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया।
दरअसल मामला कोरबा के दर्री थाना क्षेत्र का है। गोपालपुर निवासी अजय सोनी और उनकी पत्नी लता देवी की ओर से दर्ज शिकायत में बताया गया कि दोनों पति-पत्नी जब घर पर थे, तभी स्थानीय मंत्री का भाई कौशल देवांगन अपने दो साथियों के साथ पहुंचा, और घर के आंगन में ही गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी।
यह पूरा घटनाक्रम आंगन के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि कौशल देवांगन अजय को थप्पड़ जड़ रहा है। इस पर लता देवी ने जब बीच-बचाव किया तो उसे भी थप्पड़ जड़ दिया।
मामले में एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि दर्री थाने में कौशल देवांगन के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं मामले में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि यदि मेरे परिवार का सदस्य हो, तब भी कानून अपना काम करेगा कानून सब के लिए है।
Trending
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी

