खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने है। यहां तेलीबांधा थाना अंतर्गत जीवन विहार कॉलोनी स्थित बेबीलॉन टावर की सातवीं मंजिल से युवक ने कूदकर आत्महत्या कर ली है। जमीन पर टकराकर उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। युवक की पहचान 32 साल के विजय बसोने के तौर पर हुई है। मृतक के पास से आयुष्मान आधार कार्ड मिला है जिसमें उसका नाम विजय बासोने लिखा है। उसने आत्महत्या की है या उपर से गिरा या गिराया गया यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। युवक के इस आत्मघाती कदम से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवक के शव को बरामद कर जांच-पड़ताल में जुट गई है।
जमीन पर गिरने के बाद लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची ने पंचनामा कर लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चुरी भेज रहे है। हालांकि पुलिस को युवक की जेब से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। आखिर युवक ने ऐसे आत्मघाती कदम क्यों उठाया फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है।
Trending
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी

