नई दिल्ली। अगर आप मच्छरों के आतंक से परेशान हो चुके हैं तो बिल्कुल भी ना घबराएं। घर पर ये तीन पौधे लगा सकते हैं जोकि घर की शोभा बढ़ाने के साथ-साथ मच्छरों को घर में एंट्री नहीं होने देंगे। ये पौधे लगाने के बाद आपको मच्छर भगाने वाले हानिकारक प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा।
फरवरी का महीना आते ही बढ़ रहे तापमान के बीच मच्छरों की संख्या भी तेजी के साथ बढ़ने लगी है। लोग मच्छरों से बचने के लिए तमाम तरीके के उपाय करते हैं लेकिन उसके बावजूद भी मच्छर हैं कि घर से निकलने का नाम ही नहीं लेते। लेकिन अब कुछ जरूरी उपाय किए जाएं तो मच्छरों को घर से भगाया भी जा सकता है।
लोग मच्छरों के आतंक से परेशान तो होते ही हैं साथ ही इनके घर में दाखिल होते ही बीमारियों का आना भी शुरू हो जाता है। मच्छरों के काटने से डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारियां आ जाती हैं जोकि आपकी सेहत को बिगाड़ देती हैं।
लोग मच्छरों को भगाने के लिए केमिकल वाले कॉइल्स और लिक्विड का इस्तेमाल करते हैं। उसके बावजूद भी मच्छर घर से नहीं जाते। लेकिन अगर आप अपने घर में कुछ ऐसे पौधे लगा दें तो मच्छरों को आसानी से घर से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। साथी घर की खूबसूरती भी बढ़ेगी।
लेमनग्रास, का पौधा जोकि कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है इस काम आता है। लेमन ग्रास की पत्तियों से मच्छरों को भगाने वाले प्रोडक्ट्स बनाए जाते हैं। लेमनग्रास का पौधा आप घर में भी लगा सकते हैं। इसके पौधे को घर पर लगाएं और इसकी पत्तियों को काटकर सुखा लें। इन्हें जलाने से मच्छर घर से भाग जाएंगे। इसके अलावा लेमनग्रास की हरी पत्तियों को अगर आप अपने हाथों पर मसल लें तो भी सुगंध आते ही मच्छर दूर भाग जाते हैं।
तुलसी, का पौधा घर में लगाना अच्छा होता है क्योंकि इसका धार्मिक महत्व भी है। लेकिन यह तुलसी का पौधा मच्छरों को भगाने में भी कारगर है। इसकी खुशबू मच्छरों को पसंद नहीं होती। इसे लगाने के बाद मच्छर घर में रुकना पसंद नहीं करते। ऐसे में तुलसी के पौधे को गमले में लगाकर दरवाजे या फिर खिड़कियों के आसपास रख सकते हैं।
गेंदा, जिसे अंग्रेजी में मेरीगोल्ड कहा जाता है। इसके फूल बेहद ही खूबसूरत और सुगंधित होते हैं। यह मच्छरों को घर से भगाने के लिए भी कारगर है। गेंदे के फूल घर में लगाने से आपके घर की सुंदरता तो बढ़ेगी ही इसके अलावा मच्छर इसकी तेज सुगंध को पसंद नहीं करते। इसकी वजह से मच्छर आपके घर के आसपास नहीं भटकेंगे।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

