खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। गुम मोबाईल फोन की बरामदगी सुनिश्चित करते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को गुम मोबाईल फोन को ढूंढ कर बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया है।
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थानों की संयुक्त टीम द्वारा आवेदकों द्वारा प्रस्तुत गुम मोबाईल फोन के आवेदनों पर गुम हुए मोबाईल फोन को ढूंढने का विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस टीम द्वारा गुम हुए कुल 100 नग मोबाईल फोन को प्रदेश सहित अन्य राज्यों के अलग – अलग स्थानों से ढूंढ कर बरामद किया गया। कुल 100 नग मोबाईल फोन कीमती लगभग 20 लाख रूपये बरामद कर आज दिनांक 08.02.2025 को मोबाईल फोन को उनके स्वामियों को वितरित किया गया।
गुम हुए मोबाईल फोन को बरामद करने के दौरान एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण कर वर्तमान में चला रहे मोबाईल धारक से गुम होने की मोबाईल उसके द्वारा चलाये जाने की जानकारी देकर उसे सायबर सेल रायपुर में जमा करने कहने पर मोबाईल धारक द्वारा मोबाईल फोन को बंद भी कर दिया जाता था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा अन्य राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित कर मोबाईल धारक को तस्दीक कराकर उनसे मोबाईल फोन बरामद कर थाने में जमा कराया। उसके पश्चात् अन्य राज्यों एवं विभिन्न जिलों से मोबाईल फोन को कुरियर के माध्यम से मंगाया गया। इस दौरान कुछ मोबाईल धारको को गुम मोबाईल चलाये जाने के बारे में बताये जाने पर उनके द्वारा स्वयं से भी कुरियर कराया गया है।
रायपुर पुलिस द्वारा अन्य राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर मोबाईल फोन बरामद किया गया। जिसमें से उड़ीसा, महाराष्ट्र, मध्य-प्रदेश, झारखण्ड तथा बिहार से मोबाईल फोन बरामद किया गया।
वर्ष 2024 – 25 में अब तक 02 करोड़ 85 लाख रूपये कीमत के कुल 1351 नग गुम हुए मोबाईल फोन को मोबाईल फोन स्वामियों को वापस किया गया है।
रायपुर पुलिस समस्त जनता से अपील करती है, कि मोबाईल फोन गुम होने की स्थिति में तत्काल www.ceir.gov.in पोर्टल में गुम होने के संबंध में जानकारी भेजे एवं अपने नजदीकी थाना/सायबर सेल से संपर्क करें, जिससे मोबाईल फोन का किसी भी अपराध में उपयोग ना हो सके। अपने मोबाईल फोन को हमेशा पासवर्ड प्रोटेक्टेड रखें। जागरूक रहकर किसी भी प्रकार के सायबर अपराध से बचा जा सकता है।
रायपुर पुलिस आम जनता से अपील करती है, यदि किसी व्यक्ति को कोई भी मोबाइल फोन लावारिस अथवा अन्य हालत में प्राप्त होती है, तो ऐसे मोबाइल फ़ोन को तत्काल कार्यालय साइबर सेल सिविल लाइन रायपुर में जमा करें स मोबाइल फोन जमा करने वाले व्यक्ति को रायपुर पुलिस द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
Trending
- बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये
- सेवा सेतु की तत्परता से छात्रा गंगोत्री को मात्र 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र; स्कॉलरशिप आवेदन की राह हुई आसान
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार

