नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 फरवरी को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने सीरीज के पहले मुकाबले में 4 विकेट से जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। ऐसे में अब दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड की टीम जीत हासिल कर सीरीज 1-1 से बराबर करना चाहेगी। वहीं टीम इंडिया जीत हासिल कर सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त लेना चाहेगी। तो आइए जानते हैं कि दोनों के बीच होने वाले दूसरे वनडे को आप कब, कहां और कैसे लाइव देख पाएंगे।
भारत और इंग्लैंड के बीच कहां होगा दूसरा वनडे?
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडिमय में खेला जाएगा।
कब होगा मैच?
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे 9 फरवरी, रविवार को खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार मुकाबले की शुरुआत दोपहर 1:30 बजे से होगी। वहीं मुकाबले के लिए टॉस 1 बजे होगा।
टीवी पर कहां देखें लाइव?
भारत और इंग्लैंड के बीच कटक में खेले जाने वाले दूसरे वनडे को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए भारत में लाइव प्रसारित किया जाएगा।
कहां देखें ‘फ्री’ लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे वनडे को डिज्नी प्लस हॉटस्टार के जरिए लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। यहां आप मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग ‘फ्री’ में देख सकते हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड वनडे हेड टू हेड
बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 108 वनडे खेले जा चुके हैं। इन मैचों में दोनों टीमों के बीच अगर हेड टू हेड देखा जाए, तो टीम इंडिया आगे नजर आती है। भारतीय टीम ने अब तक 59 वनडे में जीत दर्ज की है, जबकि इंग्लैंड ने 44 वनडे अपने नाम किए हैं। वहीं दोनों के बीच 2 मुकाबले टाई पर खत्म हुए और 3 मैच बेनतीजा रहे।
भारत का स्क्वॉड-
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।
इंग्लैंड का स्क्वॉड-
जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियम लिविंगस्टन, आदिल राशिद, जो रूट, साकिब महमूद, फिल साल्ट और मार्क वुड।
Trending
- भारत मंडपम में आज गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

