नई दिल्ली। सर्दियों में मिलने वाला बथुआ सिर्फ स्वाद में ही नहीं, सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। ये न सिर्फ पाचन को दुरुस्त रखता है, बल्कि आंखों की रोशनी बढ़ाने, हड्डियों को मजबूत करने और इम्यूनिटी को बूस्ट करने में भी बेहद फायदेमंद है। अगर आप इसे अभी तक अपनी डाइट में शामिल नहीं कर रहे हैं, तो इसके जबरदस्त फायदे जानकर आज ही खाना शुरू कर देंगे।
बथुआ पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो आंखों की रोशनी को तेज करने में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन A और एंटीऑक्सीडेंट आंखों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। नियमित सेवन से मोतियाबिंद और रतौंधी जैसी समस्याओं को दूर किया जा सकता है।
बथुआ में कैल्शियम और फास्फोरस भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होता है। यह गठिया, ऑस्टियोपोरोसिस और जोड़ों के दर्द जैसी समस्याओं में भी राहत दिलाने का काम करता है। उम्र बढ़ने के साथ कमजोर होती हड्डियों के लिए बथुआ काफी लाभकारी साबित होता है।
डॉक्टर राजीव शर्मा, एमडी (बायोकेमिस्ट्री) FAMS बतातें हैं कि, बथुआ में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्व त्वचा को ग्लोइंग और हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके सेवन से त्वचा पर मौजूद दाग-धब्बे कम हो सकते हैं और स्किन निखरी हुई दिखती है। साथ ही, यह त्वचा को फ्री-रेडिकल्स से बचाकर समय से पहले झुर्रियों को आने से भी रोकता है।
बथुआ आसानी से पचने वाला साग है, जो पेट की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जिससे कब्ज, एसिडिटी और अपच की समस्या में राहत मिलती है। इसे खाने से पाचन क्रिया बेहतर होती है और पेट लंबे समय तक हल्का महसूस होता है।
बथुआ में कई जरूरी विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को बीमारियों से बचाते हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। ठंड के मौसम में सर्दी-खांसी से बचने के लिए बथुआ बेहद फायदेमंद होता है।
बथुआ महिलाओं के मासिक धर्म से जुड़ी समस्याओं के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से अनियमित पीरियड्स की समस्या दूर होती है और हार्मोनल बैलेंस बना रहता है। अगर पीरियड्स में दर्द या ज्यादा ब्लीडिंग होती है, तो बथुआ का सेवन राहत दिला सकता है।
बथुआ में आयरन की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा करता है। एनीमिया से ग्रसित लोगों के लिए यह एक बेहतरीन साग माना जाता है। नियमित रूप से इसे खाने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है, जिससे कमजोरी और थकान महसूस नहीं होती।
बथुआ शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद करता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी सहायक होता है। हृदय को स्वस्थ रखने के लिए इस साग को अपने आहार में जरूर शामिल करें।
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है। यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं। इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें। K.W.N.S. किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

