खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार पक्षियों में संक्रामक बीमारी बर्ड फ्लू की रोकथाम एवं सतत निगरानी के लिए पशुधन विकास विभाग द्वारा रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। टीम के द्वारा जिले के सीमा क्षेत्रों में सड़क मार्ग से परिवहन कर लाए जा रहे कुक्कुट पक्षियों की निगरानी की जा रही है। साथ ही जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जिसके मो.न. 7477090794 पर सम्पर्क कर आम नागरिक पक्षियों में असामान्य मृत्यु की सूचना दे सकते हैं।
उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. आर. एम. त्रिपाठी ने बताया कि जिले में बर्ड फ्लू की रोकथाम एवं सतत निगरानी हेतु जिले के ग्राम करूपान, घोरपुरा, झझपुरीखुर्द, तरईगांव अंतर्गत 06 पोल्ट्री फार्मों का टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पोल्ट्री फार्मों के मालिकों को बर्ड फ्लू के लक्षण, सुरक्षा एवं बचाव के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही जिले में चिकन, मीट, अण्डा दुकान के मालिकों से सम्पर्क कर आगामी आदेश तक जिले के बाहर से मुर्गा, मुर्गी क्रय न करने की समझाईश दी गई। इस दौरान अतिरिक्त उप संचालक डॉ. शत्रुहन सिंह, एबीएफओ अनिल सोनी, सूरज मंडावी, आशीष राजपूत मौजूद रहे।
Trending
- मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये
- सेवा सेतु की तत्परता से छात्रा गंगोत्री को मात्र 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र; स्कॉलरशिप आवेदन की राह हुई आसान
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

