खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिला स्तरीय टीम ने मुंगेली अंतर्गत दो नाबालिग बालिकाओं का विवाह रूकवाया। बता दें कि कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार बाल विवाह को रोकने के लिए महिला बाल विकास विभाग अंतर्गत जिला स्तरीय टीम का गठन किया गया है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमति संजुला शर्मा ने बताया कि मुंगेली अंतर्गत दो नाबालिग बालिकाओं के विवाह की सूचना मिलने पर टीम तत्काल मौके पर पहुंची और परिजनों को दुष्परिणाम बताते हुए बाल विवाह नहीं कराने की समझाईश देते हुए विवाह को स्थगित कराया गया। इस दौरान परिजनों ने बाल विवाह नहीं कराने की सहमति भी दी। जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमति अंजुबाला शुक्ला ने बताया कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 अंतर्गत विवाह के लिए लड़के की उम्र 21 वर्ष और लड़की उम्र 18 वर्ष निर्धारित है। बाल विवाह कराए जाने पर 02 वर्ष की सजा के साथ 01 लाख रूपए का जुर्माने का प्रावधान है। बाल विवाह रोकने एवं संरक्षण वाले बच्चों की मदद के लिए चाईल्ड हेल्पलाईन नम्बर 1098 पर कॉल कर सकते हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये
- सेवा सेतु की तत्परता से छात्रा गंगोत्री को मात्र 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र; स्कॉलरशिप आवेदन की राह हुई आसान
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

