खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा के मार्गदर्शन मे जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले में जल गुणवत्ता की जाँच, सेनेटरी सर्वे, टंकियों की सफाई एवं हैंडपंप संधारण के लिए 01 फरवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक एक माह का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। इस अभियान के तहत 6 फरवरी 2025 को बेमेतरा जिले के विकासखंड नवागढ़ के विभिन्न गांवों-अकोली, सेमरिया, पौंसरी, भीखमपुर, एवं चमारी में जलवाहिनी एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में जल गुणवत्ता का परीक्षण किया गया। फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से गाँव के विभिन्न जल स्रोतों से पानी के सैंपल लेकर उनकी जाँच की गई, जिसमें जल के मानकों की जांच और शुद्धता परखने की प्रक्रिया शामिल रही। इसके साथ ही जल गुणवत्ता प्रबंधन एवं सूचना प्रणाली पोर्टल पर जल की गुणवत्ता के परिणामों की ऑनलाइन प्रविष्टि का भी प्रशिक्षण ग्रामीणों और संबंधित अधिकारियों को दिया गया। यह ऑनलाइन एंट्री प्रक्रिया जल गुणवत्ता की नियमित निगरानी और उचित प्रबंधन को सुनिश्चित करने में सहायक होगी।
जल जीवन मिशन के तहत चलाए जा रहे इस विशेष अभियान में ग्रामीणों को स्वच्छ जल की महत्ता के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें जल स्रोतों की देखरेख और रखरखाव के विषय में भी जानकारी दी जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के स्तर को सुधारने और सुरक्षित जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के प्रयास जारी रहेंगे। अभियान के दौरान संबंधित अधिकारी, जल जीवन मिशन की टीम, और ग्रामीण समुदाय की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है, जिससे गाँवों में जल स्रोतों की स्वच्छता और सुरक्षित जल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।
Trending
- मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये
- सेवा सेतु की तत्परता से छात्रा गंगोत्री को मात्र 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र; स्कॉलरशिप आवेदन की राह हुई आसान
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

