नई दिल्ली। खानपान की बदलती आदतों के बीच पेट से जुड़ी पाचन-संबंधी समस्याएं काफी आम हो गई है। जंक फूड और असंतुलित आहार की वजह से लोगों का पाचन तंत्र कमजोर (Kamjor Pachan) होता जा रहा है। इस वजह से लोगों को कब्ज (Kabj), गैस, पेट में ऐंठन, दस्त, हीटबर्न, इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज और इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) जैसे पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगी है। आमतौर पर इन समस्याओं का असली जड़ खानपान की गलत आदतें और खराब जीवनशैली को माना जाता है।
हालांकि, कुछ दवाओं के सेवन या शरीर में किसी प्रकार के संक्रमण की वजह से भी पाचन संबंधी समस्या उत्पन्न हो सकती है। अपनी दिनचर्या और खान पान के तौर-तरीकों में कुछ जरूरी बदलाव के साथ आप अपनी पाचन शक्ति को मजबूत बना सकते हैं।
पाचन बेहतर करने के उपाय
मॉर्निंग रूटीन
सुबह उठकर सबसे पहले एक गिलास गुनगुना पानी पीना शुरू कर दें। इससे आपके पाचन तंत्र को काफी फायदा मिलेगा। ब्रेकफास्ट में प्रोटीन और फाइबर युक्त हेल्दी फूड आइटम्स का ही सेवन करें। सुबह नाश्ते में तला-भुना बिल्कुल भी न खाएं ताकि पाचन से जुड़ी समस्याएं न हो। साथ ही रोज सुबह हल्की-फुल्की स्ट्रेचिंग और भुजंगासन, प्राणायाम और वज्रासन जैसे योगाभ्यास करने की भी आदत डालें। इससे आपका पाचन तंत्र मजबूत होगा।
अच्छी तरह चबा कर खाएं
पाचन तंत्र को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो हर बार अच्छी तरह से चबा कर ही खाना खाएं। खाने को अच्छी तरह से चबा कर खाने से शरीर के लिए भोजन पचाना आसान हो जाता है। खाना खाते वक्त फोन चलाने या साथ में किसी और काम को निपटाने की कोशिश न करें बल्कि अपना पूरा फोकस भोजन पर रखें। जल्दबाजी में खाने को अच्छी तरह से नहीं चबाने की वजह से अपच की समस्या हो सकती है।
डाइट में शामिल करें पर्याप्त फाइबर
खाना को पचाने में फाइबर की भूमिका काफी अहम होती है। फाइबर दो प्रकार के होते हैं – घुलनशील और अघुलनशील, दोनों ही अलग-अलग तरीके से शरीर को भोजन पचाने में मदद करते हैं। अंकुरित अनाज, साबुत अनाज, सूखे मेवे, सीड्स, फल और सब्जियां फाइबर के बेहतरीन स्रोत होते हैं। जंक फूड की जगह फाइबर से भरपूर फल-सब्जियों को अपनी रेगुलर डाइट का हिस्सा बनाएं।
हेल्दी फैट भी है जरूरी
भोजन को पचाने के बाद शरीर से बेहतर ढंग से बाहर निकालने के लिए फैट काफी जरूरी होता है। जंक और पैकेज्ड फूड में मौजूद फैट शरीर के लिए नुकसानदायक होते हैं। इसके जगह नेचुरल फैट को अपनी डाइट में शामिल करें। वसायुक्त मछली, पनीर, अंडा, नट्स, ऑलिव ऑयल और एवोकाडो को अपनी डाइट में शामिल करें। सैल्मन, टूना मछली, अलसी के बीज, कद्दू के बीज और चिया सीड्स खाने से आपके शरीर को ओमेगा-3 फैटी एसिड मिलेगा जो सूजन कम करने में मददगार होता है। इससे सूजन की वजह से होने वाले आंत रोगों का खतरा कम किया जा सकता है।
एक्सरसाइज और पर्याप्त पानी
पाचन तंत्र को दुरूस्त रखने के लिए खूब पानी पिएं। सोडा वाले एनर्जी ड्रिंक्स की जगह नारियल का पानी, नींबू पानी या ताजे फलों का रस पिएं। इसके साथ ही एक्सरसाइज भी बेहद जरूरी है। शारीरिक गतिविधि की वजह से भोजन को पाचन तंत्र के जरिए स्थानांतरित करने में मदद मिलती है जिससे पाचन संबंधी समस्याओं को कम किया जा सकता है। पाचन तंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए स्ट्रेस लेवल मैनेज करना भी काफी महत्वपूर्ण है।
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। K.W.N.S. इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।)
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

