खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। एनआईए ने कांकेर जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को नक्सली संगठन को सहायता प्रदान करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एनआईए ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया की गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम अनीश खान उर्फ अन्नू खान उर्फ अज्जू खान, अनिल कुमार नेताम, जयसिंह हिडको और रघुवीर की लंबे समय से आतंकी संगठन के सदस्यों को पनाह देने और उन्हें रसद सहायता प्रदान करने में शामिल थे।
गिरफ्तार आराेपी कांकेर जिले के मुजालगोंडी गांव के पास एक पुलिस दल पर हमला करने के लिए आगे बढ़ रहे थे। जांच से यह भी पता चला है कि हमले के साथ-साथ राज्य में चुनाव बहिष्कार के आह्वान के लिए बैठक की योजना सीपीआई (माओवादी) के सदस्यों डीवीसी सोनू और डीवीसी प्रसाद ने बनाई थी, जो कुयेमारी क्षेत्र में सक्रिय थे। पुलिस पार्टी पर हमला करने से पहले दो हथियारबंद कैडरों को सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया। एनआईए ने पिछले साल फरवरी में स्थानीय पुलिस से मामला अपने हाथ में लिया था, अगस्त 2024 में दो आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था और उसकी जांच जारी है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
- मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये
- सेवा सेतु की तत्परता से छात्रा गंगोत्री को मात्र 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र; स्कॉलरशिप आवेदन की राह हुई आसान
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल

