खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम ककाड़ी निवासी एक ग्रामीण हडमा हेमला की मंगलवार रात नक्सलियों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर शव काे गांव के पास फेंक दिया। आज बुधवार सुबह ग्रामीणाें ने शव देखकर घटना की सूचना अरनपुर पुलिस दी, पुलिस माैके पर पंहुचकर पंचनामा कार्यवाही के उपरांत शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दंतेवाड़ा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज कुमार वर्मन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि नक्सलियों ने दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर क्षेत्र के ग्राम ककाड़ी में एक ग्रामीण हडमा हेमला की हत्या कर दी है। उल्लेखनिय है कि एक दिन पहले मंगलवार काे बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया था। मृतकों की पहचान राजू कारम और मुन्ना माडवी के रूप में हुई। नक्सलियों ने दोनों पर मुखबिरी करने का आरोप लगाया था। पुलिस के अनुसार सुरक्षाबलों के द्वारा लगातार नक्सलियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई से कमजाेर पड़ चुके अपने संगठन का मनाेबल बनाये रखने तथा अपनी माैजूदगी का अहसास करवाते हुए अपने दहशत के साम्राज्य के वजूद काे बनाये रखने के लिए निर्दाेष ग्रामीणाें की हत्या के वारदात को अंजाम देने में लगे हुए हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
- मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये
- सेवा सेतु की तत्परता से छात्रा गंगोत्री को मात्र 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र; स्कॉलरशिप आवेदन की राह हुई आसान
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल

