नई दिल्ली। भारत ने इंग्लैंड को टी20 सीरीज में बुरी तरह हरा दिया। टीम इंडिया ने सीरीज के पांचवें और आखिरी मुकाबले में रविवार को 150 रनों से जीत दर्ज की। भारत ने सीरीज पर 4-1 से कब्जा कर लिया है। टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा ने मुंबई में कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने विस्फोटक शतक जड़ने के साथ-साथ 2 विकेट भी झटके। अभिषेक ने इस मैच में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। शिवम दुबे भी भारत के लिए अहम साबित हुए। इंग्लैंड के लिए फिलिप साल्ट ने अर्धशतक लगाया।
भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 247 रन बनाए थे। इस दौरान अभिषेक ने 135 रनों की पारी खेली। शिवम दुबे ने 30 रनों का योगदान दिया। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम महज 97 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई। टीम इंडिया के बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने भी वानखेड़े स्टेडियम में कमाल का प्रदर्शन किया।
टीम इंडिया के लिए अभिषेक की रिकॉर्ड तोड़ पारी –
अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की खटिया खड़ी कर दी। उन्होंने महज 54 गेंदों का सामना करते हुए 135 रन बना डाले। अभिषेक की इस पारी में 7 चौके और 13 छक्के शामिल रहे। शिवम दुबे ने 13 गेंदों में 30 रन बनाए। उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए। इस तरह भारत ने 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान के साथ 247 रन बनाए। ओपनर संजू सैमसन 16 रन बनाकर आउट हुए। तिलक वर्मा 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे। सूर्यकुमार यादव महज 2 रन ही बना सके।
महज 97 रनों के स्कोर पर ढेर हुई इंग्लैंड की पूरी टीम –
भारत के बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने भी कमाल का प्रदर्शन किया। इंग्लैंड की टीम 10.3 ओवरों में महज 97 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस दौरान फिलिप साल्ट ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 23 गेंदों का सामना करते हुए 55 रन बनाए। साल्ट ने 7 चौके और 3 छक्के लगाए। जैकब बेथेल 10 रन बनाकर आउट हुए। इन दो खिलाड़ियों के अलावा कोई भी दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया।
बॉलिंग में अभिषेक-शर्मा ने दिखाया कमाल –
भारत के लिए मोहम्मद शमी ने 3 विकेट लिए। वरुण चक्रवर्ती ने 2 विकेट झटके। उन्होंने 2 ओवरों में 25 रन दिए। शिवम दुबे ने 2 ओवरों में महज 11 रन देकर 2 विकेट लिए। अभिषेक शर्मा ने 1 ओवर में 3 रन देकर 2 विकेट लिए। हार्दिक पांड्या को एक भी सफलता हाथ नहीं लगी।
Trending
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त

