नई दिल्ली। शाहिद कपूर की एक्शन-थ्रिलर और सस्पेंस फिल्म देवा सिनेमाहॉल में 31 जनवरी को रिलीज हो चुकी है। साउथ फिल्म मुंबई पुलिस से इंस्पायर्ड शाहिद की देवा का दर्शकों को तब से इंतजार था जब से इसका टीजर सामने आया था।
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अक्षय कुमार की स्काई फोर्स के रहने के बावजूद ठीकठाक कमाई की है। दूसरे दिन का शुरुआती कलेक्शन भी सामने आ चुका है, तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अभी तक कितनी कमाई की है।
देवा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस आंकड़े बताने वाली वेबसाइट सैक्निल्क के मुताबिक, देवा ने ओपनिंग डे पर 5.5 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म की कमाई दूसरे दिन 11 बजे तक 6.15 करोड़ रुपये हो चुकी है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 11.65 करोड़ रुपये हो चुका है।
सैक्निल्क पर उपलब्ध ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं। इनमें बदलाव हो सकता है। फाइनल डेटा आने के बाद इसे अपडेट किया जाएगा।
सिनेमाहॉल में 24 जनवरी को रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स की मौजूदगी में देवा को रिलीज करने पर ये सवाल उठ रहा था कि इसका असर देवा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ेगा या स्काई फोर्स के कलेक्शन पर? हालांकि, ओपनिंग डे के आंकड़े आने के बाद तस्वीर साफ हो गई।
असल में देवा की वजह से स्काई फोर्स की 8वें दिन की कमाई पर असर पड़ते दिखा। जहां देवा ने 5.5 करोड़ रुपये कमाए तो वहीं स्काई फोर्स का कलेक्शन सिर्फ 4.6 करोड़ तक ही पहुंच पाई। हालांकि, आज से वीकेंड की शुरुआत हो चुकी है तो दोनों फिल्मों को छुट्टियों का फायदा मिल सकता है।
देवा की स्टार कास्ट और बजट
मलयालम फिल्मों के डायरेक्टर रोशन एंड्र्यूज के डायरेक्शन में बनी देवा में शाहिद कपूर लीड रोल में हैं। उनके अलावा, फिल्म में प्रवेश राणा, गिरीश कुलकर्णी और पूजा हेगड़े भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्मीबीट के मुताबिक, देवा को 50 करोड़ रुपये में बनाया गया है और फिल्म इसका 20 प्रतिशत हिस्सा निकाल चुकी है।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

