खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। नगर पंचायत डौंडी लोहारा में अध्यक्ष पद के चुनावी समर में युवा और ऊर्जावान नेत्री हुलसिया (हुलसा) चौहान ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। वे एक लोकप्रिय, शिक्षित, कर्मठ और मिलनसार ऊर्जावान नगर की बेटी उम्मीदवार के रूप में जनता के बीच तेजी से अपनी पहचान बना रही हैं।
चुनाव चिन्ह “कांच का गिलास” लेकर मैदान में उतरीं हुलसिया (हुलसा) चौहान अपने समर्थन में व्यापक जनसंपर्क कर रही हैं। उनके अभियान का प्रमुख नारा “वादा किए हैं, वादा निभाएंगे” मतदाताओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
स्थानीय जनता में उनके प्रति सकारात्मक रुझान देखने को मिल रहा है। उनकी कार्यशैली और जनता से सीधा जुड़ाव उन्हें अन्य उम्मीदवारों से अलग बना रहा है। हुलसिया चौहान का कहना है कि यदि वे विजयी होती हैं, तो नगर पंचायत के विकास और आम जनता की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगी।
अब देखना यह होगा कि जनता का विश्वास उन्हें किस हद तक समर्थन देता है और आगामी चुनाव में “कांच का गिलास” कितनी मजबूती से उभरकर सामने आता है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
- भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन
- आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
- मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये

