खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) आज एक बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। इस सम्मेलन में रायपुर नगर निगम के सभी वार्डों के कार्यकर्ता और प्रत्याशी शामिल होंगे। बीजेपी के इस सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, कई मंत्री और विधायक भी उपस्थित रहेंगे। यह सम्मेलन रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगा, जहां बीजेपी के कार्यकर्ता नगर निगम चुनाव में जीत की हुंकार भरेंगे।
पार्टी ने इस बार रायपुर नगर निगम चुनाव के लिए मीनल चौबे को अपना उम्मीदवार घोषित किया है, और पार्टी की पूरी ताकत इस सम्मेलन के माध्यम से चुनावी तैयारियों को गति देने में लगी हुई है। बीजेपी की इस बैठक का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में उत्साह भरना और नगर निगम चुनाव के लिए पार्टी को मजबूती प्रदान करना है। सभी नेता और कार्यकर्ता मिलकर आगामी चुनावों में अपनी जीत के लिए रणनीतियों पर चर्चा करेंगे।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
- भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन
- आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
- मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये

