खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कलेक्ट्रेट के दृष्टि सभाकक्ष में आज गुरुवार को नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 में उपयोग होने वाली इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का पत्रकारों के समक्ष प्रदर्शन (डेमोंस्ट्रेशन) किया गया। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा ने ईवीएम की कार्यप्रणाली और निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी।’
’ईवीएम से होगा अध्यक्ष एवं पार्षद पद के लिए मतदान
कलेक्टर शर्मा ने बताया कि इस बार नगरीय निकाय चुनाव में अध्यक्ष और पार्षदों के लिए ईवीएम का उपयोग किया जाएगा। मतदाता को दोनों पदों के लिए अलग-अलग बटन दबाने होंगे। पहले बटन दबाने पर हल्की वीप और दूसरे बटन दबाने पर लंबी वीप की आवाज आएगी, जो यह संकेत देगी कि मतदान की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मत डालने के बाद ईवीएम का “एंड” (END) बटन नहीं दबाना है।’
’ईवीएम में नहीं निकलेगी पर्ची
उन्होंने बताया कि यह ईवीएम अन्य चुनावों में इस्तेमाल होने वाली मशीन से अलग है, इसमें वोट डालने के बाद पर्ची नहीं निकलती। एक ईवीएम में अधिकतम 13 उम्मीदवारों और एक नोटा (NOTA) के लिए विकल्प है। यदि उम्मीदवारों की संख्या 13 से अधिक होती है, तो अतिरिक्त ईवीएम जोड़ी जाएगी, हालांकि वर्तमान स्थिति में इसकी आवश्यकता नहीं होगी।
’निष्पक्ष चुनाव का भरोसा
कलेक्टर शर्मा ने कहा कि ईवीएम के माध्यम से पूरी निष्पक्षता के साथ चुनाव कराए जाएंगे। पत्रकारों को ईवीएम के डेमोंस्ट्रेशन के दौरान मशीन के संचालन की जानकारी दी गई, ताकि वे इसे बेहतर तरीके से समझ सकें। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव ईवीएम की बजाय बैलेट पेपर से कराए जाएंगे।’
’मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण
कलेक्टर रणबीर शर्मा ने कहा कि निष्पक्ष निर्वाचन कराने और निर्वाचन संबंधी सही जानकारी जनता तक पहुंचाने में मीडिया की अहम भूमिका होती है। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर सुनील झा ने पत्रकारों की शंकाओं का समाधान किया और ईवीएम से मतदान प्रक्रिया को विस्तार से समझाया।’
’कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू, अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अंकिता गर्ग, जिला निर्वाचन से जुड़े अधिकारी, और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।
कलेक्टर शर्मा ने बताया कि जिले के नगर पालिका बेमेतरा, नगर पंचायत नवागढ़, साजा, थानखम्हरिया, देवकर, कुसमी, बेरला, भिंभौरी, परपोड़ी एवं दाढ़ी के आम निर्वाचन के दौरान पेड न्यूज के अन्तर्गत् समाचार पत्र, प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, केबल नेटवर्क, इंटरनेट, सोशल मीडिया इत्यादि में प्रकाशित/प्रसारित होने वाले समाचार/तथ्यों की सूक्ष्मता से जाँच तथा निर्वाचन संबंधी प्रचार-प्रसार सामाग्रियों/विज्ञापन के प्रसारण पूर्व प्रमाणन हेतु जिला स्तर पर जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (MCMC) का गठन किया गया है। इसकी निगरानी हेतु नई दुनिया के जिला ब्यूरो चीफ किशोर तिवारी भी सदस्य है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
- भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन
- आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
- मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये

