खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के चारामा जनपद पंचायत के आदर्श ग्राम जेपरा में ग्रामीण एकता की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली।आदर्श ग्राम जेपरा में सरपंच और सभी 17 पंचों का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। विदित हाे कि विकास खंड के सबसे शिक्षित गांवों में आदर्श ग्राम शुमार जेपरा में हुई ग्राम सभा में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। पूर्व सरपंच सोहद गंगा सागर को उनके सराहनीय कार्यकाल और लोकप्रियता को देखते हुए दूसरी बार सरपंच चुना गया। वहीं सभी 17 वार्डों के लिए भी पंचों का चयन सर्वसम्मति से किया गया।
इनमें पुष्पा कोरोटी, रूपा वर्मा, राम कंवर, श्यामा परतिती, चंद्र प्रभा साहू, ईश्वरी अन्नू लहरे, उर्वशी उइके, पवन कुमार सावे, सुकदेव गंगा सागर, रणवीर ध्रुव, रोहित जैन, गंगेश्वरी शोरी, सुनीता पटेल, निमी टंडन, कमला मंडावी, रामेश्वर धनेलिया और राजेश साहू शामिल हैं। आदर्श ग्राम जेपरा का निर्विरोध चुनाव ग्रामीणों की एकता और आपसी सहयोग का जीता-जागता उदाहरण है। जेपरा की यह एकजुटता अन्य गांवों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बन सकती है, जहां अक्सर चुनावों में तनाव और विवाद देखने को मिलते हैं। चुनावों के निर्विरोध परिणामों के बाद सभी ने निर्णय लिया कि चुनावी प्रक्रिया पूरी की जाएगी और किसी भी प्रकार के विवाद या आपत्ति के बिना सभी पदों के लिए समुचित कार्रवाई की जाएगी। गांव में खुशी का माहौल है और सभी ग्रामीण एकजुट होकर आगामी समय में ग्राम पंचायत के विकास कार्यों को लेकर उत्साहित हैं।
Trending
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री

