नई दिल्ली। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। अब तीसरा मैच राजकोट में खेला जाएगा। यह मुकाबला मंगलवार को निरंजन शाह स्टेडियम में आयोजित होगा। टीम इंडिया तीसरे टी20 मैच के लिए तैयारी शुरू कर दी है। फैंस इस मुकाबले को घर बैठे देख सकेंगे। लेकिन इसके लिए स्मार्टफोन में जियो सिनेमा ऐप या हॉटस्टार होना जरूरी है।
दरअसल जियो सिनेमा और हॉटस्टार का मर्जर हो गया है। लेकिन फैंस इनमें से किसी ऐप पर भी मैच देख सकेंगे। जियो सिनेमा अपने दर्शकों को मैच फ्री दिखाने के लिए एक निश्चत टाइम देता है। लेकिन यह महीने में सिर्फ एक बार ही मिलता है। इसके बाद सब्सक्रीप्शन लेना होता है। हालांकि यह हॉटस्टार पर भी देखा जा सकता है। लेकिन इसके लिए ऐप का सब्सक्रीप्शन होना जरूरी है।
सीरीज का अब तक ऐसा रहा हाल –
टीम इंडिया ने सीरीज का पहला मैच 7 विकेट से जीता था। इसके बाद दूसरे मैच में 2 विकेट से जीत दर्ज की। यह मुकाबला चेन्नई में खेला गया। अगर इस सीरीज के दो मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो इंग्लैंड के जोस बटलर टॉप पर हैं। उन्होंने 2 मैचों में 113 रन बनाए हैं। वहीं तिलक वर्मा 2 मैचों में 91 रन बना चुके हैं। तिलक ने चेन्नई में विस्फोटक पारी खेली थी।
इंग्लैंड के लिए घातक साबित हुए वरुण-अक्षर –
इस सीरीज में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो वरुण चक्रवर्ती टॉप पर हैं। वे इंग्लैंड के लिए घातक साबित हुए हैं। वरुण ने 2 मैचों में कुल 5 विकेट लिए हैं। जबकि अक्षर पटेल ने 2 मैचों में 4 विकेट लिए हैं। अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या ने 3-3 विकेट लिए हैं।
Trending
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त

