खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुणे में एक कंपनी के 100 पदों के लिए हज़ारों की लाइन लग गई। कुछ 50,000 सरकारी पदों के लिए 20-20 लाख युवा फॉर्म भरते हैं, ट्रेन बसों में खचाखच भर कर परीक्षा देने जाते हैं – और अंत में उसमें भी धांधली हो जाती है।
भारत में भाजपा सरकार के कार्यकाल में बेरोज़गारी संकट अपने चरम पर पहुंच चुका है। 2017-18 में ही बेरोज़गारी दर 6.1% थी, जो 45 सालों में सबसे अधिक थी। इसका ठीकरा भाजपा कोविड पर नहीं फोड़ सकती। हर 5 बेरोज़गार में से 4 युवा हैं – विश्व के सबसे बड़े demographic dividend की ये साफ साफ बर्बादी है।
भाजपा की “मेक इन इंडिया” पहल ने वादा किए गए रोजगार नहीं दिए। सेना में अग्निपथ के आए जो रोज़गार से ज़्यादा बेरोजगारी बढ़ाने की योजना है। एक तरफ रोजगार सृजन ठप है, दूसरी ओर, नोटबंदी और जीएसटी जैसी खराब नीतियों ने विशेष रूप से असंगठित क्षेत्र में लोगों के रोजगार छीन लिए। इन समस्याओं का समाधान करने के बजाय, सरकार ने बार-बार ध्यान भटकाने और वास्तविक समस्याओं को नज़रअंदाज़ करने का काम किया है। भारत के युवाओं को बेहतर अवसर चाहिए—ऐसी नीतियां जो रोजगार को प्राथमिकता दें, न कि सिर्फ खोखले वादे।
Trending
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
- भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन
- आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात

