नई दिल्ली। भारतीय टीम ने पहले टी20 मुकाबले में इंग्लैंड को हरा दिया। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। भारतीय टीम की जीत के हीरो ओपनर अभिषेक शर्मा रहे। अभिषेक शर्मा ने 34 गेंदों पर 79 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 8 छक्के लगाए। बहरहाल इस ताबड़तोड़ पारी के बाद अभिषेक शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया दी। अभिषेक शर्मा ने कहा कि मैं बस अपना खेल खेलना चाहता था। साथ ही मैं अपने कप्तान और कोच का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा।
अभिषेक शर्मा ने कहा कि कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर ने स्वाभाविक खेल खेलने की आजादी दी। जिस तरह दोनों युवा खिलाड़ियों से बात करते हैं, वह काबिलेतारीफ है। उन्होंने कहा कि यह दोहरी पेस वाली पिच थी। लेकिन हमारे गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी का नजारा पेश किया, वह देखना सुखद अहसास था। मुझे लगा कि हमारे सामने 160-170 रनों का लक्ष्य होगा, लेकिन हमारे गेंदबाजों ने शानदार काम किया। अभिषेक शर्मा ने कहा कि बल्लेबाजी के दौरान हम लगातार एक-दूसरे से बत कर रहे थे, अपनी रणनीतियों को बेहतर बनाने पर काम कर रहे थे।
‘मुझे संजू सैमसन के साथ बल्लेबाजी करना पसंद’
अभिषेक शर्मा ने कहा कि मुझे संजू सैमसन के साथ बल्लेबाजी करना पसंद है। मुझे अपना खेल खेलना था, हमारी रणनीति बिल्कुल साफ थी। उन्होंने कहा कि आईपीएल से काफी मदद मिली। मैंने कभी इतना शानदार टीम का माहौल नहीं देखा, जितना आज देखा। अगर आपका कप्तान और हेड कोच आपको स्वाभाविक खेल खेलने की आजादी देता है तो यह शानदार है, इससे अच्छा क्या होगा… इसके अलावा अभिषेक शर्मा ने कहा कि जिस तरह अंग्रेज तेज गेंदबाजों ने गेंदबाजी की, हम उसके लिए पहले से तैयार थे। मैं जानता था कि हमारे विपक्षी गेंदबाज छोटी गेंद करेंगे।
Trending
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त

