खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद बुधवार को अपने समर्थकों के साथ रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बलौदाबाजार हिंसा मामले में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद लोगों से मुलाकात की। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में बीते दिनों सतनामी समाज के आंदोलन और उसमें हुई हिंसा में गिरफ्तार किए गए लोगों से आज रायपुर के सेंट्रल जेल में मुलाकात की। निर्दोष सतनामी समाज के लोगों को बर्बरतापूर्वक पीटा गया है। एक गर्भवती महिला को पीटा गया और पेट में ही उसका बच्चा खत्म हो गया। उस महिला ने अपना सब कुछ खो दिया।
उन्होंने आगे कहा कि यह घटना पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है, सिर्फ सतनामी समाज को फंसाने के लिए इस तरह की कार्रवाई की गई है। सरकार सतनामियों पर जुल्म करना चाहती है, लेकिन सतनामी समाज अपने हक और अधिकार के लिए हमेशा आवाज उठाएगा। हमारे लिए सतनामी समाज का गौरव महत्वपूर्ण है। सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन ने सतनामी समाज के लोगों का दमन किया। इससे वंचित समाज के लोगों में रोष व्याप्त है।
आजाद ने आगे कहा कि अगर सरकार और मुख्यमंत्री चाहें तो इस पूरे प्रकरण को वापस ले सकते हैं और निर्दोषों को जेल से रिहा कर सकते हैं। अगर ऐसा नहीं होता है तो आने वाले 20 फरवरी को पूरा सतनामी समाज इसके खिलाफ मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगा। जांच की रिपोर्ट आने के बाद हम इस पूरे मामले को सुप्रीम कोर्ट तक लेकर जाएंगे। सांसद चंद्रशेखर आजाद ने आगे कहा कि जेल के अंदर मुलाकातों के दौरान उन्हें यह महसूस हुआ कि पुलिस ने अपनी नाकामी छुपाने के लिए लोगों को जेल भेजा है। जेल में बंद लोगों का मानना है कि उन्हें न्याय मिलेगा। हमारी मांग है कि सरकार सतनामी समाज के लोगों की रिहाई करें।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
- भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन

