खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। 26 जनवरी 2025 (गणतंत्र दिवस) पूरी गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस के मौके पर जिला मुख्यालय बेमेतरा के मुख्य समारोह में विधायक आरंग गुरु खुशवंत साहेब ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।’
इस आशय के आदेश छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय (महानदी भवन) से मंगलवार को जारी कर दिए गए है। जिला स्तरीय मुख्य समारोह जिला मुख्यालय के बेसिक मैदान में प्रातः 9ः00 बजे शुरू होगा। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए है।
गणतंत्र दिवस समारोह को गरिमामय ढंग से मनाने के लिए कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आवश्यक व्यवस्था एवं तैयारियां करने के लिए विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपा गया।
’जिला स्तर पर आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह जिला मुख्यालय के बेसिक मैदान में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के द्वारा ध्वजारोहण के पश्चात अर्द्ध सैनिक बलों, पुलिस एवं नगर सेना की टुकडिय़ों द्वारा सलामी दी जायेगी। इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जनता के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा।’
’वही पंचायत एवं ग्रामीण विकास, वन, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, कृषि, उद्यानिकी, मत्स्यपालन, पशुपालन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल संसाधन इत्यादि विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं-कार्यक्रमों एवं विभागीय गतिविधियों पर आधारित ’आकर्षक झांकी प्रदर्शित की जाएगी। स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम कि प्रस्तुति होगी।’
गणतंत्र दिवस समारोह में शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं उत्कृष्ट दायित्व निर्वहन करने के लिए पुलिस जवानों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, स्वच्छता कर्मचारियों सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर शासकीय भवनों, कार्यालयों और राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी की जाएगी, साथ ही सभी शासकीय एवं सार्वजनिक भवनों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
- भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन

