खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह दिल्ली और पटना के दो दिवसीय दौरे से लौट आए हैं। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा के दौरान गरियाबंद में नक्सल ऑपरेशन में मिली सफलता समेत छत्तीसगढ़ में विधानसभा में AI तकनीक के उपयोग की तैयारियों को लेकर जानकारी साझा की। इसके साथ ही उन्होंने और निकाय चुनाव के परिणाम की घोषणा की तारीखों पर कांग्रेस की असहमति पर तंज कसा है।
विधानसभा अध्यक्ष ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान बताया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के इस्तेमाल की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि हर विधायक, मंत्री और सरकार से जुड़ा व्यक्ति जानकारी से लैस हो। इसके लिए AI को मजबूत करेंगे।” डॉ. रमन सिंह ने बताया कि AI तकनीक की मदद से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि विधानसभा से संबंधित सभी जानकारी विधायकों और मंत्रियों के लैपटॉप व मोबाइल में उपलब्ध हो। उन्होंने कहा, “किसने कब कौन सा भाषण दिया, बजट में किसका कितना भाषण हुआ, और विधानसभा के 25 वर्षों में किए गए सभी कार्यों की जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी।
डॉ. रमन सिंह ने कहा, “AI के जरिए विधानसभा के कामकाज को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाया जाएगा। विधायकों को उनके कार्यक्षेत्र और विषयों से संबंधित पूरी जानकारी आसानी से उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। यह कदम छत्तीसगढ़ विधानसभा को डिजिटल युग की ओर ले जाने में अहम साबित होगा।
निकाय चुनाव के परिणाम की घोषणा की तारीखों पर कांग्रेस की असहमति पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने तंज कसा। उन्होंने कहा, “कांग्रेस धीरे-धीरे चुनाव से असहमत होती जा रही है। हार का डर इतना बढ़ गया है कि चुनाव के नाम से ही कांग्रेस को फोबिया हो गया है। शायद यह भूल गए हैं कि यह व्यवस्था पहले बनी थी, जो बाद में बिगड़ गई, और जिसे ठीक करने की प्रक्रिया में हम आगे बढ़ रहे हैं।” डॉ. रमन सिंह ने कहा, “लोगों के हजारों घंटे, करोड़ों रुपए और संसाधन बचाए जा रहे हैं। यह देश की आवश्यकता है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
- भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन

