खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में नक्सली संगठन के केंद्रीय कमेटी के किसी नक्सली लीडर का मारा जाना नक्सल अभियान के इतिहास में यह पहली बड़ी घटना है। इस मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी नक्सली जयराम उर्फ चलपती मारा गया है, गरियाबंद पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। वह नक्सलियों के ओडिशा कैडर का नक्सली था, जो छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में मारा गया।
जयराम रेड्डी उर्फ चलपती उर्फ रामाचंद्रा रेड्डी उर्फ अप्पाराव उर्फ रामू आंध्रप्रदेश के चित्तूर के माटेमपल्ली का रहने वाला था। इसकी उम्र लगभग 60 वर्ष थी, इसने 10वीं तक की पढ़ाई की थी। वह सेंट्रल कमेटी मेंबर (सीसीएम) कैडर का था। वह नक्सलियों के संगठन का ओडिशा स्टेट कमेटी का इंजार्च था। उसकी गिनती देश के बेहद खतरनाक नक्सली इंचार्ज के रूप में होती थी। वह अपने साथ एके -47, एसएलआर जैओ राइफल रखता था। इसकी सुरक्षा में भी करीब 8 से 10 गार्ड तैनात रहते थे।
सूत्रों की मानें तो अबूझमाड़ में लगातार हो रही मुठभेड़ के बाद कुछ महीने पहले ही इसने अपना ठिकाना बदलकर गरियाबंद-ओडिशा बॉर्डर पर चला गया था। यह नक्सल संगठन में सबसे अग्रिम पंति के नक्सली कैडराें में से एक था। सुरक्षा बलों पर कई हमलों में शामिल रहा, अलग-अलग राज्यों की पुलिस ने नक्सली जयराम उर्फ चलपती पर एक करोड़ का इनाम रखा था। कई राज्यों की पुलिस की इस पर पैनी नजर थी।
मिली जानकारी के अनुसार मारे गए नक्सलियों में केंद्रीय कमेटी के सदस्य मनोज और स्पेशल जोनल कमेटी के सदस्य गुड्डू के भी मारे जाने की संभावना है, मनोज ओडिशा राज्य का प्रमुख है। सुरक्षा बलों का दावा है कि इस मुठभेड़ में नक्सली संगठन के कई इनामी बड़े कैडर के नक्सली मारे गए हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
- भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन

