नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जो तूफानी पारी खेली है वो अब भी जारी है। फिल्म का कलेक्शन घट गया है लेकिन फिल्म अब भी कोई न कोई रिकॉर्ड बना दे रही है।
फिल्म को रिलीज हुए पूरे 44 दिन हो चुके हैं और फिल्म आज बॉक्स ऑफिस पर अपने सातवें फ्राइडे में एक नया रिकॉर्ड बना चुकी है। फिल्म की कमाई से जुड़े आज यानी 44वें दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अभी तक कितनी कमाई कर ली है।
पुष्पा 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पुष्पा 2 ने पहले हफ्ते पेड प्रीव्यू मिलाकर 725.8 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म की दूसरे हफ्ते की कमाई 264.8 और तीसरे हफ्ते की 129.5 करोड़ रही। चौथे, पांचवें और छठवें हफ्ते ने फिल्म ने 69.65 करोड़, 25.25 करोड़ और 9.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
सैक्निल्क पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक, फिल्म ने आज 11 बजे तक 1 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म का टोटल कलेक्शन 1225.7 करोड़ रुपये हो चुका है। हालांकि, ये डेटा फाइनल नहीं है। इसमें फेरबदल हो सकता है।
पुष्पा 2 ने 44वें दिन बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
पुष्पा 2 ने स्त्री 2, गदर, एनिमल, जवान पठान को पीछे करते हुए सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बाहुबली 2 को भी पीछे कर दिया। बाहुबली 2 ने 1030 करोड़ के आसपास की कमाई की थी, लेकिन पुष्पा 2 इससे आगे निकल गई और इंडिया की अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई।
अब इसी के साथ फिल्म ने आज फिर से एक कारनामा कर दिया है। फिल्म ने शाहरुख खान की जवान और रणबीर कपूर की एनिमल को पीछे कर दिया है। असल में इन फिल्मों ने 7वें फ्राइडे में बॉक्स ऑफिस पर 15 लाख रुपये कमाए थे। वहीं गदर ने 40 लाख कमाए थे।
पुष्पा 2 ने तोड़ा स्त्री 2 का भी रिकॉर्ड
स्त्री 2 ने 7वें फ्राइडे को 90 लाख कमाए थे, जिसे पुष्पा 2 एक करोड़ कमाकर पीछे कर चुकी है। पुष्पा 2 की बॉक्स ऑफिस पर ये गाड़ी कल फिर से स्पीड पकड़ सकती है।
पुष्पा 2 के बारे में
पुष्पा 2 को सुकुमार ने बनाया है। उन्होंने ही इसके पहले पार्ट पुष्पा द राइज को भी डायरेक्ट किया था। फिल्म को करीब 500 करोड़ के बजट में तैयार किया गया है जिसमें अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के अलावा मलयालम फिल्मों के बड़े स्टार फहाद फासिल भी हैं।
Trending
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त

