खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भाटगांव निवासी अर्चना नेताम पिता देवडू राम नेताम उम्र 22 वर्ष ने घर से बिना किसी को बताये कहीं चली गयी थी। जिसकी आस-पास एंव रिस्तेदारों में पता तलाश किये कहीं नही मिलने पर प्रार्थी देवडू राम नेताम निवासी भाटगांव ने 15 जनवरी को अपने पुत्री की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाया था।
प्रार्थी के रिपोर्ट के आधार पर फरसगांव पुलिस मामले में गुम इंसान कमांक 03/2025 कायम कर गुम युवती की पतासाजी कर रही थी, इसी दाैरान जरिये मुखबीर सूचना गुम इंसान युवती को फरसगांव बस स्टैण्ड से आज शुक्रवार काे गुम बालिकाअर्चना नेताम काे बरामद कर दस्तयाब कर सकुशल परिजन को सुपूर्द किया गया। अपने पुत्री अर्चना नेताम को सकुशल वापस पाकर प्रार्थी देवडू नेताम ने थाना फरसगांव पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया है । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी संजय सिन्दे, प्र.आर. मुपेन्द्र साहु म.आर. हेमेश्वरी शार्दुल, आर. कृष्ण कुमार सेठिया का याेगदान रहा।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

