खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले के अबूझमाड़ के गारपा कैंप के पास आज शुक्रवार सुबह नक्सलियों द्वारा लगाए गये प्रेसर आईईडी के विस्फोट से सीमा सशस्त्र बल (बीएसएफ) के दो जवान रविन्द्रपाल तथा रवि पटेल घायल हो गए। घायल जवानाें को नारायणपुर जिला अस्पताल में लाया गया हैं। घायल जवानाें के पैर सहित शरीर के अन्य अंगों में चोट आई है। नारायणपुर एएसपी राबिंसन गुड़िया ने बताया कि गारपा में बन रही सड़क के लिए रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) लगाई जा रही थी। इस दौरान आईईडी विसफाेट की यह घटना हुई है, जिसमें दाे जवान घायल हुए हैं, लेकिन दाेनाे घायल जवानाें की स्थिति ठीक है। इलाके में सर्च अभियान जारी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नारायणपुर जिले के अंदरूनी इलाके गरपा में हाल ही में सुरक्षाबलों का कैंप खुला है। आज शुक्रवार 17 जनवरी की सुबह बीएसएफ के जवान ओआरपी (रोड ओपनिंग पार्टी) अभियान पर निकले हुए थे। अभियान के दाैरान नक्सलियों द्वारा लगाये गये प्रेसर आईईडी विस्फाेट से 2 जवानों घायल हाे गये, जिन्हें साथी जवानाें ने घटना स्थल से अस्पताल लेकर आए हैं, जहां उनका उपचार जारी है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

