नई दिल्ली। गुरुवार तड़के सैफ अली खान पर उनके घर में घुसकर चोर ने हमला कर दिया था जिसमें एक्टर घायल हो गए थे। सैफ की मुंबई के लीलावती अस्पताल में सर्जरी हुई है। एक्टर अब ठीक हैं। इन सबके बीच पुलि भी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। हालांकि घटना के 24 घंटे से ज्यादा होने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इन सबके बीच पुलिस को आरोपी को लेकर बड़ा सुराग मिला है।
कहां दिखा हमले का संदिग्ध?
मुम्बई पुलिस सूत्रों ने बताया कि संदिग्ध बांद्रा रेलवे स्टेशन के आसपास दिखाई दिया था। घटना के बाद संदिग्ध ने सुबह पहली लोकल ट्रेन ली होगी। अब मुंबई पुलिस की टीमें वसई, नालासोपारा इलाके में कैम्प कर रही है।
पुलिस ने 20 टीमें की हैं गठित
बता दें कि सैफ अली खान हमले की जांच में पुलिस जांच में जुटी हुई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए 20 टीमें बनाई हैं। ये टीमे हमलावर की तलाश के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है। बता दें कि पुलिस ने सैफ की ब्लिडिंग के सीसीटीवी खंगाले थे जिसमें आरोपी की तस्वीर कैद हो गई थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने भागने से पहले कपड़े भी बदले थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि मामले में मुखबीरों की भी मदद ली जा रीह है।
सैफ पर हमला करने वाला है प्रोफेशनल हाउस ब्रेकर
वहीं एबीपी न्यूज को पुलिस के सूत्र के पता चला है कि सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध प्रोफेशनल हाउस ब्रेकर है और उसने पहले भी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस के पास इसकी जानकारी है लेकिन उसके नाम और उसकी पहचान को लेकर अभी कुछ सामने नहीं आया है।
Trending
- नो टॉलरेंस’ मोड पर प्रशासन, कलेक्टर की दो टूक- भीषण गर्मी में एक बूंद पानी की बर्बादी भी होगी भारी
- डाक विभाग ने चार मार्गों में किया आरटीएन सेवा का शुभारंभ
- जांजगीर-चांपा: कलेक्टर के जनदर्शन में उमड़ी भीड़, 105 आवेदकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश
- ऐतिहासिक मोड़: अंतिम कमांडर हेमला विज्जा के सरेंडर की तैयारी, क्या नक्सल मुक्त होगा बीजापुर?
- जनदर्शन में उमड़ा जनसैलाब; कलेक्टर ने ‘ऑन द स्पॉट’ दिए अवैध कब्जे और पेंशन शिकायतों के निराकरण के निर्देश
- 31 मई तक संपत्तिकर का एकमुश्त भुगतान करने पर मिलेगी 6.25 प्रतिशत की छूट
- 115 किलो गांजा के साथ कार सवार 2 आराेपित गिरफ्तार
- पुलिस और वन विभाग की बड़ी स्ट्राइक, कार से 63 लाख का गांजा जब्त

