खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर ने आज गुरुवार को जिला मुख्यालय बीजापुर में पूर्व आबकारी मंत्री व काेंटा विधानसभा के विधायक कवासी लखमा को तानाशाही रवैया अपनाते हुए द्वेषपूर्ण तरीक़े से ईडी द्वारा गिरफ़्तार किए जाने के विरोध में कांग्रेस के नेताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया है। इस दौरान कांग्रेस के बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीक़े से आवाज उठाने वाले विपक्ष के नेताओं को भाजपा की मोदी सरकार देश के संस्थाओं का दुरुपयोग करते हुए निराधार आरोप लगा कर लगातार जेल में डालने का काम कर रही है। पूर्व मंत्री व विधायक कवासी लखमा पर ईडी की कार्यवाही इनमें से एक है, जिसकी हम निंदा करते हैं।
पुतला दहन करने के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उड़दे, बसंत राव ताटी,जिला पंचायत सदस्य सोमारू राम,जिला पंचायत सदस्या श्रीमती सरिता चापा,जिला पंचायत सदस्या श्रीमती पार्वती कश्यप,जनपद अध्यक्ष बोधि ताती, अनीता तेलम, निर्मला मरपल्ली, जनपद उपाध्यक्ष मिच्चा मुतैया, सोनू पोटाम,जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री सुखदेव नाग,पार्षद प्रवीण डोंगरे,पार्षद कविता यादव,पार्षद साहिल तिग्गा,जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम खत्री, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव मनोज अवलम, कामेश मोरला, एजाज सिद्दीकी, महेश बेलसरिया, पुरुषोत्तम सल्लूर, विनोद तालुकदार, केजी. सत्यम, लक्ष्मण कड़ती, बलराम कोरसा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

